लॉकडाउन के कारण शहरों से पलायन कर पैदल ही अपने मूल गृह राज्यों की ओर जाने को मजबूर के प्रवासी मजदूरों ( Migrant Labourers ) रविवार को उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) राज्य सरकार की अनदेखी ने नाराज होकर सड़क पर उतर आए और यातायात बाधित कर अपने गुस्से का इजहार किया।
मथुरा-आगरा हाईवे पर हजारों मजदूर पैदल चल रहे हैं। रविवार सुबह प्रवासी मजदूरों ( Migrant Labourers ) के सब्र का बांध टूट गया। मथुरा में थाना फरह क्षेत्र में मजदूरों ने हाईवे पर जाम लगाकर आक्रोश व्यक्त किया और हंगामा किया साथ ही टायर रखकर आग लगा दी
प्रवासी मजदूरों ( Migrant Labourers ) का कहना था कि वह दो-तीन दिन से भूखे प्यासे हैं। उनकी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। अब पैदल भी नहीं चलने दिया जा रहा है। गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। करीब ढाई हजार मजदूर इस क्षेत्र में परेशान घूम रहे हैं।मजदूरों के लिए सरकारों की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने से नाराज सैकड़ों प्रवासी मजदूरों ने रविवार को मथुरा ( Mathura) जिले के अंतर्गत आने वाले रायपुरा जाट क्षेत्र में मथुरा-आगरा राजमार्ग को रोक दिया। इन प्रवासी मजदूरों की मांग है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उनके घरों तक भेजने के लिए सरकार द्वारा व्यवस्था की जाए।
वहीं, हरियाणा सीमा से आ रहे मजदूरों को शनिवार को ही मंडी समिति में रखा गया था। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि, बसों की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन रविवार सुबह तक जब बसों का इंतजाम नहीं हुआ तो वे आक्रोशित हो गए। वह मंडी से बाहर आ गए। पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उनकी एक न सुनी। सोशल मीडिया पर मजदूरों के हाइवे पर दौड़ लगाते हुए का एक वीडियो भी वायरल हुआ।
प्रशासन ने गाड़ियों की व्यवस्था नहीं कराई है इससे नाराज होकर मजदूरों ने आग लगा दी और हाईवे पर जाम लगा दिया। क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी वरुण कुमार ने बताया कि मजदूरों की भीड़ अचानक हाईवे पर आ गई और जाम लगा दिया पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया। हंगामे के बाद आखिरकार पुलिस-प्रशासन ने ट्रक में बैठा कर फिर से मजदूरों को भेजना शुरू किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?