जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के डोडा (Doda Encounter) में भारतीय सेना ( Indian Army )को एक बड़ी कामयाबी मिली है। डोडा में भारतीय सेना की तरह से चलाया गया ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सुबह से ही आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही थी।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ (Doda Encounter) में हिज्बुल मुजाहिदीन ( Terrorist) के दो आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकी की पहचान कर ली गयी है। सेना ने बताया कि मारे गये आतंकवादी ताहिर अहमद भट्ट और मकसूद अहमद है। जानकारी के लिए बता दें कि आज सुबह डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों ने पहले हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को घेर लिया था।जिसके बाद आतंकवादियों ने सेना पर हमला किया और जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकवादी मारे गए । वहीं दूसरी तरफ इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद ( Army jawan martyred ) हो गए हैं।
सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ ( Doda Encounter) में दो आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं 1 जवान शहीद हो गया है। सेना ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली थी कि आतंकवादी डोडा में छुपे हुए हैं।।जिसके बाद स्थानीय पुलिस सुरक्षा बलों और सेना एक ऑपरेशन के तहत यहां पहुंची और इन दोनों आतंकवादियों को घेर लिया। जिसके बाद आतंकवादियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्यवाही में सेना ने भी इन आतंकवादियों पर फायरिंग की । सेना ने बताया कि यह मुठभेड़ डोडा (Doda Encounter) के गुडुना इलाके में हुई। इस इलाके के एक घर में छुपकर आतंकवादी हमला कर रहे थे।
सूत्रों का कहना है कि मारे गए आतंकवादी, आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। ये किश्तेवाड़ में आरएसएस ( RSS ) नेता चंद्रकांत शर्मा की हत्या करने में भी शामिल रहे थे। इनकी पहचान ताहिर और मकसूद अहमद के रूप में हुई है।
वहीं, इस मुठभेड़ को लेकर आईजीपी जम्मू ने कहा कि कल रात डोडा के खोत्र गांव में आतंकवादी ताहिर अहमद भट की उपस्थिति के बारे में जानकारी मिली। हम जनवरी 2020 से इस आतंकवादी की तलाश में थे। पूर्व में मारे गए हिजबुल आतंकी हारून के मारे जाने के बाद से यह आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?