कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों ( Migrant Labourers ) को लेकर सियासी जंग छिड़ गई है। रविवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने करीब 500 बसों को उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर मजदूरों की मदद के लिए भेज दिया, लेकिन मथुरा जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण बसों के साथ आए कांग्रेस नेता (Congress Leader ) बहज राजस्थान बार्डर Rajasthan पर देर शाम तक खड़े रहे।
इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर वीडियो जारी कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बसों को चलाने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीति का नहीं है। हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हमें मजूदरों ( Migrant Labourers ) की मदद करने दीजिए।
प्रवासी मजदूरों( Migrant Labourers ) को उनके घरों तक छोड़ने के लिए रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर करीब 500 बसें मथुरा के राजस्थान बार्डर बहज पर आ गईं। इन बसों के साथ भरतपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश जुबैर खान, राजस्थान सरकार मंत्री सुभाष गर्ग, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह, पूर्व विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर आदि मौजूद थे।
पूर्व विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने इस संबध में जिलाधिकारी मथुरा से बातचीत की। एसडीएम गोवर्धन से भी बात की, परंतु जिलाधिकारी ने बसों के लिए अनुमति देने से मना कर दिया। इसके कारण बसों को मजदूरों की मदद को नहीं भेजा जा सका।
हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हजारों की संख्या में राष्ट्र निर्माता श्रमिक और प्रवासी भाई-बहन धूप में पैदल चल रहे हैं।
परमीशन दीजिए @myogiadityanath जी, हमें अपने भाइयों और बहनों की मदद करने दीजिए pic.twitter.com/kNyxdKyxZA
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 17, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?