आगरा में सोमवार को नौ और कोरोना संक्रमित मिले। अब कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) 818 हो गये है । जबकि 30 सक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। आगरा सेंट्रल जेल और आगरा जिला कारागार (Agra District Jail ) 15 बंदियों के सैंपल जांच रिपोर्ट सप्ताह भर बाद भी नहीं आ है पायी है । आगरा सेंट्रल जेल में 10 कैदियों को
कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) पाए जाने के बाद 16 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
प्रतापनगर के केशव कुंज में क्षेत्र के एक रिटायर्ड शिक्षक की 11 मई को मौत हो गई थी। जबकि 12 मई को आयी रिपोर्ट में रिटायर्ड शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) होने की पुष्टि हुई। 11 मई को ही वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार से पहले वृद्ध को दाग देने वाले उसके बेटे के बाल काटने के लिए गढ़ी भदौरिया निवासी हेयर ड्रेसर पहुंचा था। वहां से हेयर ड्रेसर संक्रमित हो गया।अब रिटायर्ड शिक्षक की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 हो गयी है ।
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है विभाग की तरफ से 5 दिन बीत जाने के बाद भी सेंट्रल जेल के सैंपल की रिपोर्ट नहीं भेजी गई है।जेल प्रशासन फिलहाल इसका इंतजार कर रहा है।
जेल अधिकारियों के अनुसार कुल 16 लोगों का सैंपल 13 मई को लिया गया था, इसमें 1 जेल स्टॉफ का सैंपल भी शामिल है।अभी तक हमें स्वास्थ्य विभाग से सैंपल की रिपोर्ट नहीं मिली है कि रिजल्ट निगेटिव हैं या पॉजिटिव? हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. तब तक एहतियातन सभी को क्वारेंटाइन में रखा गया है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक स्कूल में 46 दिन तक क्वारंटीन में रहे 21 जमातियों को रविवार को अस्थायी जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। उधर, सिकंदरा पुलिस ने सात और को कोर्ट में पेश किया। इन्हें वहां से अस्थायी जेल में भेजा गया।जमानत पर छोड़े गए जमातियों में गाजीपुर, अलीगढ़, दिल्ली और आंध्र प्रदेश के जमाती शामिल हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?