उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) जिले में मंगलवार सुबह आपसी विवाद में समाजवादी पार्टी (Samjwadi Party) के नेता छोटेलाल दिवाकर (50) (Chhote Lal Diwarkar) और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (video goes viral ) हो रहा है। पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
संभल (Sambhal) जिले बहजोई थाना क्षेत्र के गांव शमशोई में गांव के बाहर मनरेगा (MGNREGA) का कार्य चल रहा था। ग्राम प्रधान के पति सपा नेता छोटे लाल दिवाकर(Chhote Lal Diwarkar) अपने बेटे सुनील दिवाकर के साथ मनरेगा(MGNREGA) कार्य को देखने गया था। बताया जाता है कि गांव के ही कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिस स्थान पर मनरेगा का कार्य चल रहा था वही पर हमलावरों ने दोनों को घेरकर गोली मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और मनरेगा का कार्य कर रहा है मजदूर भी भाग गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के अलावा सीओ मौके पर पहुंच गए। शवों को कब्जे में ले लिया गया है।
छोटे लाल दिवाकर सपा नेता थे और वर्ष 2017 में संभल (Sambhal) जिले चंदौसी विधानसभा से सपा ने इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन कांग्रेस से गठबंधन के चलते बाद में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी और फिर कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी यहां से उतारा था। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि 2 लोगों की हत्या हुई है। हत्या करने वाले गांव के ही हैं । पहले से ही रंजिश चली आ रही थी आरोपितों की तलाश की जा रही है।
प्रधान पति व उसके बेटे की हत्या करने के बाद भी हमलावर यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्रधान पति के चचेरे भाई और उसके बेटे को गोली मारने के लिए रायफल तान दी गनीमत रही की उस समय फायर नहीं हुआ नहीं तो दो और जान जा सकती थी।विवाद की सूचना पर प्रधान पति छोटे लाल दिवाकर का चचेरा भाई मुकेश अपने पुत्र सुमित के साथ मौके पर पहुंच गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?