(Terrorist Attack in Srinagar) जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में बीएसएफ के गश्ती दल पर बुधवार को श्रीनगर के पंदाच (Pandach ) इलाके में आतंकियों ने हमला कर दिया । बीएसएफ (BSF) के अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। जवानों के हथियार भी लापता हैं।जवान BSF की 37 बटालियन की एक पार्टी के थे।
इससे पहले, शनिवार की शाम जम्मू कश्मीर के जिले कुलगाम में यारीपोरा के पास सुरक्षाबलों और पुलिस के चेकपोस्ट पर आतंकियों ने हमला कर दिया था।इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद अमीन शहीद हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह पुलवामा के रहने वाले थे।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनगर के गांदरबल के पंदाच इलाके में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर आतंकियों ने हमला (Terrorist Attack in Srinagar) कर दिया। इस हमले में बीएसएफ (BSF) के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आननन-फानन में अस्पताल भेजा गया। हमलावरों को मौका मिला और वे इन जवानों की राइफल्स लेकर फरार हो गए। जम्मू और कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार ने कहा कि बीएसएफ के दो जवान जो ड्यूटी का हिस्सा थे, पास की दुकान से कुछ खरीदने गए थे।इस दौरान बाइक सवार दो आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया,एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। (Terrorist Attack in Srinagar) आतंकियों ने उनके पास से हथियार भी छीन लिए, उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी करके हमने जांच शुरू कर दी है । आशंका है कि कुछ आतंकी आसपास ही छिपे हो सकती है। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।बीएसएफ (BSF)के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वे इस घटना के बारे में तथ्यों की जानकारी जुटा रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?