आगरा में मंगलवार शाम को गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , (UPCC president Ajay Kumar Lallu) उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल शाम को कोर्ट से साढ़े चार बजे 20-20 हजार के निजी मुचलकों पर 16 जुलाई तक के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया।
इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने लखनऊ के मामले में लल्लू को गिरफ्तार कर लिया। इस पर कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया, वे जीप के आगे लेट गए। पुलिस ने उन्हें बलपूवर्क हटाया और लल्लू को ले गई। लखनऊ से आई पुलिस फोर्स जमानत मिलते ही अजय कुमार लल्लू (UPCC president Ajay Kumar Lallu) को अपने साथ ले गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, Congress UP Chief, के खिलाफ लखनऊ में बस नंबर की फर्जी सूची के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। हजरतगंज थाने में आईपीसी की धारा 420/467/468 के तहत प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (UPCC president Ajay Kumar Lallu) समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इनकी रिहाई के लिए आगरा में कांग्रेसियों ने दिन भर हंगामा प्रदर्शन किया। इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच शाम को कोर्ट में पेश किया गया। उधर फतेहपुर सीकरी के ऊंचा नगला में राजस्थान सरकार को मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, जुबेर खान, विधायक योगेंद्र सिंह अवाना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंच गए थे। इसे देखते हुए पुलिस और पीएसी लगाई गई। कांग्रेस नेताओं और पुलिस अफसरों केबीच कई बार गर्मागर्मी हुई। एसडीएम किरावली नंद किशोर ने बताया कि बसों के यूपी में प्रवेश की अनुमति नहीं थी, इस कारण इन्हें रोका गया।
बता दें कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर कांग्रेस की बसों को प्रवेश नहीं मिलने के कारण अजय कुमार उर्फ लल्लू (UPCC president Ajay Kumar Lallu) सहित कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था और आगरा में पुलिस लाइन में रखा था। उन पर लॉकडाउन के उल्लंघन की धारा और महामारी एक्ट लगाया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?