कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के संक्रमण लोग इतने डरे हुये है कि सामान्य मौत में संदेह कर रहे है । वृंदावन (Vrindavan) में रविवार को कोरोना संक्रमण की आशंका पर बुजुर्ग की शव यात्रा रोके जाने से बवाल हो गया। दूसरे गांव के ग्रामीणों ने शव यात्रा (Funeral procession ) पर हमला कर दिया । हमले में मृतक का बेटा घायल हो गया।
घटना से दोनों गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने दोनों गांव के ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया।
कोतवाली वृंदावन (Vrindavan) के नगला बिहारी निवासी बाबू (65) पुत्र भूप सिंह की रविवार को बीमारी के कारण मौत हो गई। ग्रामीण मृतका के इकलौते बेटे गुलाब सिंह (28) के साथ शवयात्रा लेकर नगला बरहेरा के यमुना घाट के लिए जा रहे थे।
रास्ते में नगला बरहेरा के ग्रामीणों ने शव यात्रा गांव में से निकालने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मारपीट हो गई। आरोप है कि नगला बरहेरा के ग्रामीणों के हमले में मृतक का बेटा गुलाब सिंह घायल हो गया।
बवाल के बाद शवयात्रा में शामिल लोग शव को छोड़कर भाग खड़े हुए। परिवार के लोग घायल को अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने दोनों गांव के ग्रामीणों को समझाया। माहौल शांत होने पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस ने बताया कि अंतिम संस्कार करा दिया गया है। कोरोना संक्रमण की आशंका पर शव यात्रा को रोका गया था। घायल युवक का मेडिकल चेकअप कराया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत