उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बढ़ते कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। एक बार फिर से दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर(Delhi-Ghaziabad border) सील कर दिया गया है। सिर्फ पास वालों को ही जिले में प्रवेश की अनुमति होगी। इस आदेश के बाद गाजियाबाद से दिल्ली काम करने जाने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।
आज सोमवार आधी रात से दिल्ली बॉर्डर (Delhi-Ghaziabad border) सील कर दिए जाएंगे। प्रशासन ने माना है कि दिल्ली में आवाजाही के चलते जिले में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके चलते मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति पर जिलाधिकारी (District Magistrate Ghaziabad) अजय शंकर पांडेय ने दिल्ली बॉर्डर सील करने का फैसला लिया है। कुछ छूट के साथ आज से दिल्ली में आवाजाही पर रोक लगादी गई है।
डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सिर्फ पास वालों को ही(Delhi-Ghaziabad border) बॉर्डर पार करने की अनुमति दी जीएगी। माल ढुलाई, बैंकिंग सेवाओं और आवश्यक वस्तुएं लाने-ले जाने वाले वाहनों को पास लेकर चलना जरूरी होगा। बॉर्डर पर तैनात पुलिस पूछताछ कर सकेगी। पुलिस पास चेक करेगी और जब आश्वास्त होगी, तभी किसी को गाजियाबाद में प्रवेश दिया जाएगा।
डीएम ने कहा कि डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, बैंक कर्मियों को पास की जरूरत नहीं होगी। इन लोगों को अपना परिचय पत्र ही दिखाना काफी होगा। उनके परिचय पत्र को देखकर उन्हें बॉर्डर पार करने दिया जाएगा। वहीं ऐंबुलेंस बिना किसी रोक-टोक के आ-जा सकेंगीं। भारत सरकार में काम करने वाले उप सचिव और उसके ऊपर के अधिकारियों को भी परिचय पत्र के आधार पर ही आने-जाने की अनुमति होगी।
डीएम ने आदेश में कहा है कि गाजियाबाद में कई ऐसे सरकारी कर्मचारी हैं जो दिल्ली में काम करते हैं। सरकारी कर्मचारियों के 33 फीसदी सीमा निर्धारित करते हुए कार्यालयों में उपस्थिति के निर्देश हैं, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। ऐसे कर्मचारियों के लिए 33 फीसदी की सीमा के आधार पर दफ्तर से पास जारी होंगे जिन्हें साप्ताहिक और दैनिक आधार पर जारी किया जाएगा, उन्हें ही अनुमति होगी।
डीएम ने कहा कि दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाके से गाजियाबाद आने वालों को किसी भी तरह प्रवेश नहीं दिया जाएगा, भले ही उनके पास प्रवेश के लिए अनुमति ही क्यों न हो। वहीं गाजियाबाद के हॉटस्पॉट इलाकों के लोगों को भी बाहर जाना पूर्ण प्रतिबंध है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत