कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लागू हुए लॉकडाउन ( Lockdown) से अवसाद बढ़ने की खबरें तो बहुत दिन से आ रही हैं। अब इसी अवसाद में टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ में नजर आईं ऐक्ट्रेस (TV Actor ) प्रेक्षा मेहता ( Preksha Mehta) ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide )कर ली है। उन्होंने ‘क्राइम पेट्रोल’ के कई एपिसोड में ऐक्टिंग की और कुछ सीरियलों (TV serials ) के अलावा कई नाटकों में भी काम किया। प्रेक्षा मध्य प्रदेश के इंदौर( Indore ) की रहने वाली थीं।
उनके परिजन का कहना है कि प्रेक्षा को लॉकडाउन में काम नहीं मिल रहा था और इस वजह से उसने निराश होकर आत्महत्या कर ली। प्रेक्षा ( Preksha Mehta) ने सूइसाइड करने से ठीक पहले इंस्टाग्राम( Instagram ) स्टोरी पर एक मेसेज लिखा, ‘ सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।’ इस मेसेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रेक्षा मेहता किस हद तक डिप्रेशन में चली गई थीं।प्रेक्षा ने सूइसाइड नोट लिखा है।
प्रेक्षा ( Preksha Mehta) ने सूइसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने लिखा है, ‘मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे विश्वास का दम तोड़ दिया है। मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की। अब मैं थक गई हूं।’ प्रेक्षा काम न मिलने के कारण डिप्रेशन में थीं।
बता दें कि प्रेक्षा मेहता ने ‘क्राइम पेट्रोल’ के अलावा ‘लाल इश्क’ और ‘मेरी दुर्गा’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया था। कुछ दिनों पहले टीवी ऐक्टर मनमीत ग्रेवाल ( Manmeet Grewal) ने भी काम न मिलने और डिप्रेशन के कारण फांसी लगाकर जान दे दी थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?