आगरा के फोर्ट रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह ट्रैफिक पुलिस ( Traffic Police ) के हैड कांस्टेबिल का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। उनकी बिजलीघर चौराहे पर सुबह ड्यूटी थी। साथी पुलिसकर्मी से वह फ्रेश होने की कहकर गए थे। कुछ देर बाद उनका शव रेलवे लाइन पर मिला।
मूल रूप से मैनपुरी निवासी अशोक कुमार 1997 बैच के सिपाही थे। वह यातायात पुलिस ( Traffic Police) लाइन में परिवार सहित रहते थे। एक सप्ताह से उनकी ड्यूटी बिजली घर चौराहा पर लग रही थी। जानकारी के मुताबिक, सुबह 6:00 बजे ड्यूटी पर पहुंचे। साथी सिपाई जितेंद्र पाल के साथ कुछ देर ड्यूटी की। इसके बाद किसी काम से जाने की कहकर चले गए। कुछ देर बाद उनका शव काजीपाड़ा मंटोला के बीच रेलवे लाइन पर पड़ा मिला।
जानकारी पर आगरा एसएसपी , एसपी सिटी सहित यातायात पुलिस (Traffic Police) निरीक्षक पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूचना पर परिवारीजन भी आ गए। परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया है कि अशोक कुमार ने तीन दिन की छुट्टी ली थी। 21 से 24 मई तक छुट्टी पर रहे। 25 मई को ही वह ड्यूटी पर लौट कर आए थे। आज यह हादसा हो गया।हैड कांस्टेबिल की मौत से परिवार में कोहराम है। वह सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। परिवार के लोगों ने बताया कि अशोक काफी हंसमुख स्वभाव के थे। साथी पुलिसकर्मियों के साथ भी उनका व्यवहार दोस्ताना रहता था।
सिपाही के दो बेटे और एक बेटी हैं। सभी पुलिस लाइन में रहते हैं। छोटा बेटा कपिल जालौन में सिपाही है। बड़ा बेटा राहुल सिपाही में भर्ती हो चुका है। ट्रेनिंग में जाने वाला है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत