जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के कुलगाम ( Kulgam ) जिले के वानपोरा (Wanpora ) इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात इस इलाके में दो से ज्यादा आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ की टीमों ने यह ऑपरेशन चलाया।
जम्मू-कश्मीर के जिला कुलगाम ( Kulgam ) के वानपोरा(Wanpora ) इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराए गए दोनों आतंकवादी द रजिस्टेंट्स फ्रंट (TRF) के खुफिया तंत्र के सदस्य थे। उनकी पहचान जाहिर करते हुए संगठन ने इस संबंध में स्वयं बयान जारी करते हुए यह माना कि ये दोनो आतंकी उनके साथ जुड़े थे। मारे गए दोनों स्थानीय आतंकवादियों की पहचान परवेज उर्फ मोइज और शाकिर उर्फ जरार के तौर पर हुई है। हालांकि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने टीआरएफ के इस दावे पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है।
आज शनिवार सुबह पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। करीब आधे घंटे के भीतर ही दोनों आतंकियों को मार गिराया गया। हालांकि मुठभेड़ में बाधा डालने आैर आतंकियों को भगाने के इरादे से शरारती तत्वों ने इस दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया परंतु एक साथ दोनों का सामना करते हुए जवानों ने दोनों आतंकियों को मार ढेर कर दिया।शवाें को अपने कब्जे में लेने के बाद आतंकियों की पहचान करने के लिए पुलिस ने एक आतंकी के परिजनों को भी बुलाया था। मुठभेड़ स्थल से हथियार व ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं।
वानपोरा(Wanpora ) इलाके में आज शनिवार सुबह आतंकियों ( terrorists ) के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस, सेना( Indian Army ) और सीआरपीएफ (CRPF ) की एक संयुक्त टीम वानपोरा इलाके में पहुंची आैर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।सुरक्षाबलों ने आतंकियों से सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के कुछ ही देर बाद कुछ शरारती तत्वों ने आतंकवादियों को भगाने के इरादे से सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि जवान की एक टीम पहले से ही इसके लिए तैयार दी। शरारती तत्वों को मुठभेड़ स्थल से दूर खदेड़ने के साथ जवानों ने करीब आधे घंटे के भीतर ही दोनों आतंकवादियों को मार गिराया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?