आगरा में 124 किलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आये आंधी-तूफान ने तबाही मचा दी। विश्वदाय स्मारक ( World heritage Monument) ताजमहल(TajMahal)को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आंधी से मुख्य मकबरे के पीछे यमुना की तरफ की पत्थर की जालीदार रेलिंग गिर गई। पूर्वी व पश्चिमी गेट पर प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर मशीन, फाइबर की छत, ऑटोमेटिक गेट ध्वस्त हो गए। स्मारक के अंदर भी कई पत्थर गिरे हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में आए आंधी-तूफान में भी ताजमहल समेत कई स्मारकों को काफी नुकसान पहुंचा था।
शनिवार सुबह तूफान से ताजमहल (TajMahal) में हुए नुकासान की तस्वीर साफ हुई। ताजमहल में पाड़ गिरने से मुख्य मकबरे की सफेद संगमरमर की आठ और चमेली फर्श पर रेड सैंड स्टोन की तीन जालियां टूटी हैं। पश्चिमी गेट पर दरवाजे की चूल फंसाने वाला पत्थर का खांचा टूटा है। पूर्वी व पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की सुविधा को बने शेड की फॉल सीलिंग उखड़ गई है। पेड़ों की कई डाल टूट गयी हैं और छोटे पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। चिंता इस बात की है कि यमुना की तरफ की रेलिंग गिर गई है। इसे फिर से तैयार कराया जाएगा। इसमें पत्थर इस्तेमाल होगा। इसे मुगलकालीन लुक किया जाएगा। अधीक्षण पुरातत्वविद बसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि जल्द मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। अन्य स्मारकों में भी देखा जा रहा है कि कोई नुकसान तो नहीं हुआ है। 
आगरा में शुक्रवार शाम करीब 50 मिनट तक आंधी, ओले और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। 124 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने तमाम पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। बिजली के खंभे और साइनेज धराशाई हो गए। बिजली आपूर्ति ठप होने से देर रात तक अधिकांश क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे।
दो साल में तीन बार आंधी से स्मारक Taj Mahal को नुकसान पहुंचा है। वर्ष 2018 में एक ही महीने में दो बार पिलर और पत्थर गिरे थे। दो मई को भारी नुकसान हुआ था। इससे पहले 2018 में 11 अप्रैल और दो मई को आंधी ने नुकसान पहुंचाया था। तब आंधी की रफ्तार 132 किमी. प्रति घंटा थी। रॉयल गेट, दक्षिणी गेट के उत्तर पश्चिम गुलदस्ता पिलर टूटकर गिर गए थे। सरहिंदी बेगम, फतेहपुरी बेगम के मकबरों में भी गुलदस्ता पिलर गिरे थे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत