राजधानी में दिल्ली (DELHI ) में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) संक्रमण बेकाबू होकर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में करीब 1300 नए कोरोना पॉजिटिव (COVID+ve) केस और 13 मरीजों की मौत के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) की संख्या 20 हजार के पास पहुंच गई है।
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होता नहीं दिख रहा है। रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 1295 नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 19,844 हो गई। वहीं, मृतकों की संख्या भी 473 पहुंच गई। इससे पहले 30 मई को एक दिन में सबसे अधिक 1,163 मामले रिकॉर्ड किए गए थे।
दिल्ली(DELHI ) में यह पहली बार है, जब कोविड-19 (COVID+ve) के 1200 या इससे ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 473 हो गई है और कुल मामले बढ़कर 19,844 (COVID+ve) हो गए। दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के मामले 18,549 थे और मृतकों की संख्या 416 थी।
दिल्ली (DELHI )के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 ( COVID-19 ) के प्रसार पर काबू के लिए निषिद्ध क्षेत्रों में सख्त उपाय जारी रखे जाएं। बैजल ने राजधानी में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उठाये जा रहे कदमों की समीक्षा के लिए दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव और अन्य शीर्ष अधिकारियों तथा निगम आयुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने पिछले महीने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया था कि उनके इलाकों में वायरस को फैलने से रोकने के लिए ‘सूक्ष्म-निषिद्ध क्षेत्र रणनीति’ लागू की जाए। इस योजना के तहत संक्रमण के मामले वाले छोटे क्षेत्रों को चिह्नित कर उन्हें निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाता है
दिल्ली(DELHI ) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को कहा था कि आज कोई ये नहीं कह सकता कि एक महीना या दो महीने और लॉकडाउन कर लो तो कोरोना ठीक हो जाएगा। कोरोना रहेगा, अगर कोरोना रहेगा तो कोरोना का इलाज करने का इंतजाम करना पड़ेगा। हमारी पूरी सरकार इस समय कोरोना के मरीजों का इलाज करने पर ध्यान दे रही है।
कोरोना वायरस संकट के बीच दिल्ली सरकार ने केंद्र से 5 हजार करोड़ रुपये की मदद मांगी है। कहा गया है कि उनके पास स्टाफ को सैलरी देने तक के पैसे नहीं हैं, इसलिए पैसा जल्द से जल्द दिया जाना चाहिए। सिसोदिया ने यह बात प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्वीट दोनों के जरिए कही।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?