उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के एटा (Etah ) जिले में रविवार को चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले है। ये चारों प्रवासी मजदूर ( Migrant Labourers ) हैं और लॉकडाउन में घर लौटे हैं। जिले में अब तक 31 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) मिल चुके हैं। जबकि तीन की मौत हो गई है। एटा में नए संक्रमित मरीजों में एक शहर के होली मोहल्ला निवासी है। दो युवक अलीगंज तहसील के गांव खरसुलिया रहने वाले हैं। एक अन्य सदर क्षेत्र का है।
एटा (Etah)जिले के होली मोहल्ला में एक संक्रमित व्यक्ति की 20 मई को मौत हो चुकी है। इसके परिवार के ही दो अन्य लोग 24 मई को पॉजिटिव मिल चुके हैं। मोहल्ले के एक अन्य परिवार में एक व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना की आशंका पर पांच लोगों को 26 मई को क्वारंटीन कराया गया था। इनमें से एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
एटा (Etah) सकीट कस्बा के मोहल्ला काजी निवासी एक व्यक्ति 26 मई को तमिलनाडु से लौट कर आया था। वह घर न जाकर सीधे जेएलएन कॉलेज स्थित क्वारंटीन सेंटर में जांच के लिए पहुंच गया। उसे भर्ती कर दिया गया। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा दो पॉजिटिव मामले अलीगंज क्षेत्र के गांव खरसुलिया के हैं।
यह लोग दिल्ली से लौट कर आए थे और 26 मई को इन्हें रोडवेज बस स्टैंड पर ही लक्षण पाए जाने पर चिन्हित कर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था। नए मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन इनसे संबंधित लोगों की पड़ताल में जुट गया है। वहीं इससेे पूर्व 27 मई को एक साथ 6 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शीतलपुर ब्लॉक के गांव जिरसमी का पूरा परिवार मुंबई में रहकर गुजर-बसर करता था। परिवार के कुल नौ लोग किसी तरह लौटकर अपने गांव आए। लोगों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम 20 मई को गांव में पहुंची और इन लोगों को लाकर सेंट मैरीज स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत