उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार ने लॉकडाउन 5.0 ( Lockdown 5.0 ) के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। अनलॉक 1 ( Unlock 1.0 ) के लिए जारी की एडवाइजरी के मुताबिक 1 जून से 30 जून 2020 तक केंद्र के अनुसार ही प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली के हॉटस्पॉट से आने वालों पर गाज़ियाबाद और नोयडा में रोक रहेगी। दोनों जिलों के डीएम इस बारे में फैसला करेंगे की दिल्ली की बार्डर खोला जाए या नहीं। यूपी में 8 जून से धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल्स और होटल-रेस्तरां भी खोले जा सकेंगे। जुलाई में स्कूल और कॉलेज केंद्र के निर्देशों के आधार पर खोलना प्रस्तावित है। यूपी में भी 30 जून तक लॉकडाउन ( Lockdown 5.0 ) जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश के लिए अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, ने बताया कि कहीं भी एक केस हुआ तो कंटेनमेंट जोन का दायरा 250 मीटर होगा। दो केस हुए तो कंटेनमेंट जोन का दायरा 500 मीटर होगा। कंटेनमेंट जोन में सिर्फ जरूरी चीजें मिलेंगी।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के एमडी राज शेखर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि परिवहन निगम रोडवेज बस 1 जून , प्रातः 8 बजे से प्रदेश के अंदर समस्त प्रकार के अंतर्जनपदीय बस सेवाएं पुनः प्रारंभ करेगा। उन्होंने लिखा कि परिवहन निगम अपने समस्त “सम्मानित यात्रियों”का हार्दिक स्वागत करता है। परिवहन निगम अपने सभी यात्रियों का “सुगम और सुरक्षित यात्रा” के लिए कटिबद्ध है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief minister Yogi Adityanath ) ने रविवार को मीडिया वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश में सोमवार से लॉकडाउन- 5.0( Lockdown 5.0 ) यानी अनलॉक-1 ( Unlock 1.0 ) शुरू होगा। हमने टीम 11 के साथ इसको लेकर कल काफी मंथन किया है। अनलॉक में जनता को मिलने वाली राहत पर गाइडलाइन तैयार की गई है। सभी को इन गाइडलाइन का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कल यानी सोमवार से अनलॉक शुरू होगा। इसमें भी कंटेन्मेंट जोन में सख्ती रहेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बस और टैक्सी सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?