फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मृतकों की संख्या 17 हो गई है। एक महिला की मौत के बाद जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव ( Corona+ve ) आई है। सैफई में इलाज के दौरान उसका सैंपल लिया गया था। इधर, शुक्रवार को पांच और कोरोना संक्रमित मिलने से मरीजों का आंकड़ा 303 पर पहुंच गया है।अब तक 5100 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 215 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। सर्वाधिक कोरोना मरीज फिरोजाबाद शहर और ब्लाक में मिले हैं।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) के नगला बरी निवासी युवक नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता है। वहां उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी। उसने पहले तो नोएडा के सरकारी अस्पताल में पत्नी को दिखाया। सुधार न होने पत्नी को लेकर 15 मई को फिरोजाबाद आ गया। परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया।
यहां भी फायदा न होने पर महिला को पीजीआई सैफई ले गए थे। मृतका के पति ने बताया कि सैफई में भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया। सैंपल लेने के आधा घंटे के बाद ही दो जून को महिला ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव ( Corona+ve ) आई।
एक और सैनिटाइज ड्यूटी पर तैनात नगर निगम कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई ( Corona+ve ) है। यह पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी के संपर्क में आने के बाद जांच कराने के लिए पहुंचा था। संक्रमित कर्मचारी को पंडित दीनदयाल आश्रम पद्घति विद्यालय स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
हाथवंत के गांव संदलपुर में एक गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रसव से पूर्व उसकी जांच कराई थी। वहीं, मोहल्ला आजाद नगर में 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला। तिलक नगर में 60 वर्षीय वृद्ध में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुखार, तबियत बिगड़ने पर वृद्ध की जांच कराई गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?