Wednesday, June 24, 2026

Madhya Pradesh, News, Religion, States

8 जून से उज्जैन में फिर दर्शन देंगे भगवान महाकाल ,दर्शन के लिए मंदिर के एप व टोलफ्री नंबर पर करानी होगी एडवांस बुकिंग

उज्जैन ( Ujjain) में 8 जून से भगवान महाकाल फिर से श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर ( Mahakal Temple) के पट आठ जून से भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह आठ से शाम पांच बजे तक श्रद्घालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। गर्भगृह में दर्शनार्थियों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। भक्तों को गणेश मंडपम्‌ से राजाधिराज महाकाल के दर्शन होंगे। नौ जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( ) भी दर्शन के लिए आएंगे। शहर के कालभैरव, मंगलनाथ, हरसिद्धि, चिंतामण गणेश मंदिर भी जल्द खोले जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को हुई आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया।

भक्तों को दर्शन के लिए मंदिर( Mahakal Temple) के एप व टोलफ्री नंबर पर एडवांस बुकिंग करानी होगी। मंदिर समिति के अनुसार श्रद्धालुओं के अलग-अलग जत्थों को बारी-बारी से प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक जत्थे में 250 श्रद्धालु शामिल होंगे। दर्शनार्थियों को गेट नं. 1 से फैसिलिटी सेंटर, टनल के रास्ते 6 नंबर गेट से कार्तिकेय मंडपम्‌ में लाया जाएगा। यहां से दर्शनार्थी सीढ़ी के रास्ते गणेश मंडपम्‌ में पहुंच कर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। पश्चात नंदी हॉल के रैंप से होकर मंदिर के बाहर निकलेंगे।

उज्जैन ( Ujjain)  महाकाल मंदिर( Mahakal Temple) में नई व्यवस्था लागू करने से पहले शुक्रवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने रिहर्सल किया। ट्रायल के लिए मंदिर कर्मचारियों को दर्शनार्थी बनाया गया था। शारीरिक दूरी के लिए हर एक मीटर पर गोले बनाकर कतार चलाई गई। इस व्यवस्था से एक मिनट में 15 भक्तों ने आसानी से दर्शन किए। बताया जाता है मंदिर खुलने के बाद अफसर प्रतिदिन पांच हजार भक्तों को दर्शन कराने की योजना बना रहे हैं। करीब तीन घंटे चली मॉकड्रिल में अधिकारियों के साथ 40 कर्मचारियों ने भाग लिया।लॉकडाउन की शुरुआत के साथ 22 मार्च से ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels