Wednesday, June 24, 2026

City Beats, COVID-19, Health, News, States, Uttar Pradesh

#AgraModel आगरा में कोरोना वायरस से 48वीं मौत,15 नए मरीज मिले,अब संक्रमितों की संख्या 954

से  (  मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा है।शुक्रवार को एक   ने दम तोड़ दिया ,आगरा में यह 48वीं मौत थी।प्रतिदिन एक संक्रमित की मौत हो रही है। शुक्रवार को जहां 15 नए कोरोना संक्रमित मिले,नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 954 पहुंच गई है।

में   दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के निजी अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं, वहां कोरोना की पुष्टि हो रही है। इन्हें स्थानीय स्तर पर तैयार की जा रही कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची में शामिल नहीं किया जा रहा है।

शुक्रवार को मिले 15 नए मरीजों में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 5 अन्य महिलाएं शामिल हैं। संक्रमितों  (  में लोहामंडी, शीतला गली, एत्मादपुर, नामनेर, नगला हवेली दयालबाग, लोहिया नगर, बल्केश्वर, लक्ष्मी नगर जगदीशपुरा, नाई की मंडी और ताजगंज के लोग शामिल हैं।  अभी तक 811 डिस्चार्ज हो चुके हैं।

धनौली के मजरा नगला बुद्धा की 52 वर्षीय यह महिला कई दिनों से बीमार थी। गुरुवार को वह एसएन मेडिकल कॉलेज दवा लेने गई थी। स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके शरीर का तापमान मापा। फिर उसे मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती कर लिया। कोरोना जांच के लिए सैंम्पल लिया। शुक्रवार को जांच में महिला कोरोना संक्रमित  (  पाई गई।

 के कस्बा अछनेरा में शेखान मोहल्ला में 55 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण (   की पुष्टि हुई है। कस्बे में हड़कंप मच गया है। इस व्यक्ति का आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जांच में उन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

शहर में नामनेर सदर निवासी 82 साल की महिला को बुखार आने और सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया, इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (   आयी है। 52 साल के जगपुरा, लोहामंडी निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।   निवासी 42 साल की महिला मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। 75 साल की नगला हवेली दयालबाग निवासी महिला को भर्ती किया गया, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आइ है। 42 साल के शीतला गली निवासी मरीज का सैंपल लिया गया, इनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। बल्केश्वर निवासी 68 साल के मरीज को एसएन में भर्ती कराया गया, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 60 साल के लक्ष्मी नगर जगदीशपुरा निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, 26 साल की नाई की मंडी और 31 साल की ताजगंज निवासी गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

आगरा के संक्रमित  दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के निजी अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं, वहां कोरोना की पुष्टि हो रही है। इन्हें स्थानीय स्तर पर तैयार की जा रही कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची में शामिल नहीं किया जा रहा है। गुरुग्राम में भर्ती विजय नगर क्षेत्र की स्त्री रोग विशेषज्ञ के बाद एक हॉस्पिटल संचालक और उनके बेटे के कोरोना संक्रमित होने पर दिल्ली में भर्ती हैं।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels