उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले में पत्नी व तीन बच्चों की हत्या करने के बाद एक शख्स खुद फंदे पर झूल गया। शुक्रवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद के मकान में पति-पत्नी और तीनों मासूम बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक विवेक प्रॉपर्टी का कारोबार करता था और वह जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर तनाव में था।
बाराबंकी (Barabanki) में मृतक विवेक शुक्ला (37) अपनी पत्नी अनामिका (35) व तीन बच्चों के साथ रहता था। कई दिन से उनका घर बंद था। शुक्रवार सुबह घर से दुर्गंध उठने पर दूसरे मकान में अलग रहने वाली विवेक की मां ने छत पर जाकर आंगन से देखा तो बेटे का शव फंदे से लटका मिला।
विवेक की मां ने शोर मचाया तो परिवार के लोग पहुंचे। विवेक के भाई मोहित मकान के अंदर पहुंचो तो एक कमरे में भाभी अनामिका शुक्ला का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। वहीं पर पर विवेक की बेटी पोयम (11) व कोयना (8) के शव भी खून से सने पड़े थे। दूसरे कमरे में छह वर्षीय बेटे बबलू का शव एक बेड पर पड़ा था।बरामदे में भाई विवेक का शव फांसी के फंदे से लटका था। दोनों कमरे में एसी चल रहे थे। घटना की सूचना मोहित ने पुलिस को दी।
तीन मासूम बच्चों के एक साथ पड़े शव देख शुक्रवार को लोगों का दिल दहल गया। 11 वर्षीय पोयम व आठ वर्षीय कोयना तथा छह साल का बबलू लखनऊ के जयपुरिया स्कूल में पड़ते थे। तीनों बच्चे अपने माता-पिता के दुलारे थे। बाराबंकी (Barabanki) से पिता विवेक उन्हें प्रतिदिन कार से स्कूल पहुंचता और फिर वापस लाता था।
विवेक ने 13 वर्ष पहले अनामिका से प्रेम विवाह किया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक अंतरजातीय विवाह को लेकर दोनों के परिवार के बीच संबधों को लेकर कोई अनबन नहीं थी, लेकिन विवेक व अनामिका से उनके परिवारीजनों के संबंध नहीं थे। इसके बाद भी दोनों के बीच किसी विवाद की बात गांववालों को सुनाई नहीं दी। तीनों बच्चों के साथ खुशहाली के साथ रहते थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?