Wednesday, June 24, 2026

Crime, Delhi, News

दिल्ली दंगों की जांच कर रही टीम के पुलिस इंस्पेक्टर विशाल का शव में कार में मिला

दिल्ली पुलिस ( )की स्पेशल सेल में तैनात एक इंस्पेक्टर विशाल खानवलकर (Inspector Vishal Khanwalkar)  शनिवार को संदिग्ध हालत में दिल्ली के रामपुरा इलाके में एक कार में मृत पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विशाल दंगों,   (  )की जाँच कर रही टीम का भी हिस्सा थे।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर विशाल खानवलकर (Inspector Vishal )  शनिवार को केशव पुरम इलाके में उनकी कार में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में तैनात 45 वर्षीय इंस्पेक्टर विशाल खानवलकर 1998 बैच के अधिकारी थे।विशाल अपने परिवार के साथ शालीमार बाग में रहते हैं।

इंस्पेक्टर (Inspector Vishal) का शव कार में ड्राइवर सीट पर बरामद हुआ है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है।  फिलहाल केशवपुरम थाना पुलिस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम मामले की जांच में जुटी है।पुलिस ने बताया कि सभी कनेक्शन्स को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की गई है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाम 4.20 बजे पुलिस को केशवपुरम के रामपुरा मेन रोड पर खड़ी एक कार में एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस इसके बाद तुरंत अधिकारी को पास के BJRM अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि कार सुबह लगभग 11 बजे रामपुरा में एक दुकान के सामने खड़ी थी। पुलिस ने कहा कि खानवलकर के परिवार को सूचित कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

इंस्पेक्टर विशाल (Inspector Vishal) दिल्ली दंगो (  )की जांच में भी शामिल थे, एसीपी रैंक के अधिकारी दंगो की साजिश की जांच कर रहे है। इंस्पेक्टर विशाल भी उस टीम का हिस्सा थे। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दिल्ली दंगों को लेकर कई चार्जशीट फाइल की है ।दिल्ली पुलिस ने करीब 410 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल किए हैं।ऐसे समय में दंगो की जांच कर रही पुलिस टीम के एक इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels