जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। रविवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां(Shopian ) जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की घेराबंदी कर ली थी। शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर (Shopian Encounter ) पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के रेबन इलाके (Reban area) में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सुबह इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ( terrorists ) ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।इंटेलीजेंस इनपुट के बाद राष्ट्रीय राइफल्स , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने आज तलाशी अभियान छेड़ा था। सुरक्षा बलों ने एनाउंसटमेंट कर आतंकियों से सरेंडर करने के लिए भी कहा, लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में 5 आतंकियों को ढेर (Shopian Encounter ) कर दिया गया।
मारे गए आतंकवादियों में पुलवामा और कुलगाम का हिज्बुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen )कमांडर फारुक अहमद भट उर्फ नाली भी शामिल था। वह ए++ आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। हिज्बुल कमांडर फारूक अहमद भट के अलावा सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान सकलैन अहमद वगर और सफैत अमीन नायक के रूप में हुई। इसके अलावा बाकी दो आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।आतंकी फारूक अहमद भट पिछले साल हुए जम्मू बस ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड भी था, दो हफ्ते पहले यारीपोरा में हुए एनकाउंटर के दौरान भी नाली बच निकला था। डीएसपी देविंदर सिंह के साथ आतंकवादी नवीद बाबू की गिरफ्तारी के बाद हिज्बुल ने नाली को साउथ कश्मीर का जिम्मा सौंपा था।
इसी साल जनवरी में देविंदर सिंह आतंकी नवीद बाबू को जम्मू ले जा रहा था। नवीद को पाकिस्तान जाना था। लेकिन, देविंदर को नवीद बाबू और आतंकी समर्थक इरफान अहमद के साथ पकड़ लिया गया था। नवीद आतंकी बनने से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस में ही था। 2017 में नवीद बड़गाम से 5 एके-47 लेकर फरार हो गया था।
इससे पहले सुरक्षाबलों को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली थी ,जब पुलवामा (Pulwama) जिले के कंगन (Kangan ) इलाके में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के तीन आतंकियों को मार गिराया था। । इनमें से एक जैश का टाॅप कमांडर अब्दुल रहमान था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?