unlock- 1 में 8 जून से आगरा में मंदिर-मस्जिद गुरुद्वारा और गिरजाघरों सहित कोई धर्मस्थल नहीं खोला जाएगा। विश्वदाय स्मारक ( world heritage monument) ताजमहल (Taj Mahal )और किला सहित अन्य पुरातत्व स्मारक भी बंद रहेंगे। जैसे पाबंदी चली आ रही है, वैसे ही बनी रहेगी।
Unlock -1 केंद्र सरकार से धर्मस्थल और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से स्मारक खोले जाने की गाइडलाइन आने के बाद उम्मीद थी कि आगरा प्रशासन भी छूट दे देगा लेकिन डीएम प्रभु एन सिंह ने साफ किया कि रेड जोन केचलते कोई नई रियायत नहीं दी जाएगी। 17 मार्च को बंद किए गए ताजमहल सहित सभी स्मारकों को 80 दिन बाद भी खोले जाने की अनुमति नहीं मिल सकी। कोरोना वायरस संक्रमण का हवाला देकर प्रशासन ने इन्हें बंद रखने का ही निर्देश जारी किया है। जिस तरह नए संक्रमित मरीज तेजी से मिल रहे हैं, उससे लग रहा है कि स्मारकों के दीदार का इंतजार और लंबा होगा। कंटेनमेंट जोन के बाहर भी स्मारक नहीं खुलेंगे। मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया।Unlock-1 में धर्मस्थलों को खोले जाने की अनुमति भी जिला प्रशासन ने नहीं दी है। इनमें कई दिनों से साफ -सफाई की जा रही थी। यह भी तय कर लिया गया था कि इनके खोले जाने की सूरत में सामाजिक दूरी का पालन कराया जाना है और सभी के मास्क अनिवार्य रखना है। डीएम ने कहा है कि धर्मस्थलों में साफ-सफाई की अनुमति रहेगी।
मंदिरों में पूजा-पाठ पुजारी कर रहे हैं, मस्जिदों में मौलवी ही नमाज पढ़ रहे हैं। इसी तरह अन्य धर्मस्थलों में सिर्फ धर्मगुरु ही जा रहे हैं। प्रशासन ने इसी को जारी रखा है। आम लोगों के जाने पर पाबंदी पहले से है। इसी को आगे बढ़ाया गया है।
1632 से 1648 के बीच बने ताजमहल( Taj Mahal ) के दरवाजे लगातार कई दिनों के लिए तीन बार बंद हुए हैं। पहली बार 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान दिसंबर में 15 दिनों के लिए ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश बंद किया गया था। उसके सात साल बाद 1978 में जब आगरा में बाढ़ आई थी। और अब कोरोना के कारण ताजमहल कई दिनों से बंद है, जो एक अनचाहा रिकॉर्ड है।इसके कारण 17 मार्च से ताजमहल बंद है। 372 साल में पहली बार लगातार इतने लंबे के लिए ताजमहल बंद हुआ है।
शहर के बाहर होटल, गेस्ट हाउस और मॉल खोले जा सकेंगे। हालांकि कंटेनमेंट जोन में इसकी छूट नहीं होगी। पूरे जिले में सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स बंद ही रहेंगे।सैलून व ब्यूटी पार्लर नहीं खुलेंगे। इनसे संक्रमण के फैलाव की आशंका है। संवेदनशील होने के कारण इन्हें अग्रिम आदेशों तक बंद रखा जाएगा। आइसक्रीम बिक्री पर छूट प्रदान की गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?