जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शोपियां जिले में सिर्फ 24 घंटे के भीतर सेना ने ताबड़तोड़ ऐक्शन दिखाते हुए 9 आतंकियों (9 terrorists ) को अलग-अलग एनकाउंटर ( 2 Shopian Encounter ) में मार गिराया है। शोपियां के पिंजूरा इलाके (Pinjora area) में सोमवार सुबह एक मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर किए गए हैं। इससे पहले रविवार को रेबन में यहां पर पांच आतंकियों को मार गिराया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, पुलिस को कुछ वक्त पहले पिंजूरा में आतंकियों की मूवमेंट की खबर मिली थी। इस सूचना पर शनिवार शाम से ही यहां पर बड़े पैमाने पर सेना के जवान, सीआरपीएफ (CRPF ) और एसओजी( SOG )तलाशी अभियान चला रहे थे। सोमवार को आतंकियों ने घेराबंदी के बीच जंगली इलाके में भागने का प्रयास किया। जवानों ने जब उन्हें ललकारा तो इन सभी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों तरफ से हुई कार्रवाई के दौरान सेना ने 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद 4 आतंकियों को मौके पर मार गिराया। इसके अलावा इस कार्रवाई में सेना के कुछ जवान घायल भी हुए हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत