आगरा( AGRA) में एटीएम से नकदी चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शातिर चोर चार मिनट में एटीएम ATM से साढ़े छह लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
जगदीशपुरा क्षेत्र के सेक्टर 12 स्थित पदम बिजनेस पार्क में गुरुवार रात को सिंडीकेट बैंक के एटीएम ATM को तोड़कर साढ़े छह लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। शुक्रवार सुबह जब सुरक्षा कर्मी पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पदम बिजनेस पार्क के भूतल पर एटीएम है। रात तकरीबन दो बजे एक बदमाश बेहद शातिराना ढंग में दाखिल हुआ। वो नंगे पांव था, ताकि किसी को उसकी आहट न हो, लेकिन उसकी ये करतूत सीसीटीवी में कैद हो रही थी।
बदमाश ने पहले स्क्रीन के सामने लगे कीबोर्ड को उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद मशीन को ही अनलॉक कर दिया और नकदी से भरी एक ट्रे चोरी कर ले गया। चोर से यह सब महज चार मिनट में किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम चैक किया तो पहली नजर में एटीएम मशीन टूटी हुई दिखी। बदमाशों ने पहले स्क्रीन के सामने लगे कीबोर्ड को उखाड़ने का प्रयास किया। इसके बाद नीचे लगे कैश बॉक्स को निकालने का प्रयास किया। मगर, कवर और लॉक सिस्टम ही तोड़ पाए। संभवत: लॉक नहीं खुल सका। इसके बाद पुलिस ने और पड़ताल की तो एटीएम मशीन ATM का हुड खुला हुआ मिला। चाभी से उसे खोला गया था। इसके बाद दो पासवर्ड ब्रेक करके एक ट्रे में रखे 6.5 लाख रुपये निकाल कर बदमाश फरार हो गए।
गार्ड ने पुलिस को बताया कि एक संदिग्ध कार कॉलोनी में खड़ी थी। कॉलोनी के गार्ड के पूछताछ करने पर कार सवार चले गए। उधर, आगरा एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि चाभी से एटीएम का लॉक खोला गया है। पासवर्ड डालने के बाद कैश ट्रे निकाली गई है। एसएसपी ने कहा कि इस वारदात को अंजाम वही दे सकता है, जिसके पास इसकी चाबी हो और पासवर्ड हो। सीसीटीवी फुटेज में चोर जाते हुए दिखाई दे रहा है। छानबीन में पुलिस की टीमें लगी हैं। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?