आगरा( AGRA) में कोरोना का कहर लगातार जान ले रहा है, स्थिति अब चिंताजनक हो गयी है। अब तक 60 संक्रमितों की ( Corona+ve ) मौत ( DeathsToll 60) हो चुकी है ।आगरा में कोरोना संक्रमण ( COVID +ve) का आंकड़ा अब 1024पहुंच गया है। प्रतिदिन एक -दो संक्रमित की मौत हो रही है ।मरीजों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।शुक्रवारको जिले में 12 नए संक्रमित भी मिले हैं। इससे अब कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1024 हो गया है।शुक्रवार को प्रतिष्ठित चांदी कारोबारी एवं आर.बी. ऑर्नामेंट के संचालक राजेश बंसल ( 51 ) की मौत हो गयी है ।उन्हें चार दिन पहले एसएनएमसी में भर्ती कराया गया था। सांस की समस्या के कारण उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें एसएनएमसी में शिफ्ट कर दिया गया था। उनका कोरोना टेस्ट पोजीटिव आया था।कौशलपुर निवासी 54 वर्षीय संक्रमित और शाहगंज की 64 वर्षीय महिला की मौत हो गई।अधिवक्ता कैलाश मित्तल बुखार से पीड़ित थे। परिजन उन्हे लेकर आगरा के एसएन में पहुंचे। जहां उसकी कोरोना की जांच हुई। छह मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
आज देवरी रोड निवासी सात साल के बच्चा, 21 साल की युवती, ताजगंज निवासी 43 वर्षीय पुरुष और मलपुरा में 35 साल का युवक संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव( COVID +ve) हुए। इनमें लक्षण मिलने के बाद जांच की गई। आगरा कैंट निवासी 27 साल के युवक ऑपरेशन के लिए भर्ती हुआ था। वहां टेस्ट पॉजिटिव आया। एमएम गेट निवासी 75 वर्षीय बुजर्ग को सांस की तकलीफ होने पर जांच में संक्रमित मिले। शाहगंज निवासी 54 वर्षीय और 45 वर्षीय व्यक्ति समेत 12 नए मरीज मिले हैं।
कमला नगर स्थित अस्पताल में दिल्ली गेट निवासी संक्रमित ( COVID +ve) मरीज की मौत होने के बाद स्टाफ को अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया है। अस्पताल को सैनिटाइज किया गया है। इस अस्पताल में इन्फेक्शन प्रिवेंटिव कंट्रोल टीम निरीक्षण करने गई थी। यहां कोरोना वायरस से बचाव के मानक पूरे न होने पर मरीज भर्ती पर रोक लगा दी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक को नोटिस भी दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?