जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों सेना ( Indian Army) के ताबड़तोड़ ऐक्शन को बड़ी कामयाबी मिली है। इस साल अब तक 100 आतंकवादी (100Terrorists ) सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।आज सुरक्षा बलों ने आज कुलगाम ( Kulgam ) जिले के निरपोरा (Nirpora) में दो आंतकवादियों (2 terrorists) को मार गिराया।
सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए शनिवार को हिज्बुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen के दो और आतंकियों को लालन निपोरा कुलगाम में मार गिराया। इसी दौरान शोपियां के मलडूरा और पुलवामा के लारीबल त्राल में भी अलग-अलग जगह हुई मुठभेड़ों में आतंकी भागने में कामयाब रहे। बीते एक सप्ताह के दौरान दक्षिण कश्मीर में अब तक 16 आतंकी मारे गए हैं। इनमें से 14 आतंकी जिला शोपियां में हुई गत रविवार से बुधवार तक हुई तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए हैं।
लालन निपोरा में बीते दो दशकों के दौरान आज पहली बार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मारे गए दोनों आतंकवादी स्थानीय हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर इनके नामों की पुष्टि नहीं हुई है। इनके नाम उमर अहमद और नदीम अहमद बताए जा रहे हैं। नदीम करीब एक माह से लापता था और वह एमबीबीएस का छात्र था। जबकि दूसरा आतंकी उमर तीन दिन पहले ही गायब हुआ था। वह दो दिन पहले ही हिजबुल मुजाहिदीन संगठन में शामिल हुआ था। मारे गए आतंकियों के पास से दो एसाल्ट राइफलें और तीन ग्रेनेड भी मिले हैं।
कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार मुठभेड़ के मामले सामने आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के जिला कुलगाम( Kulgam ) में सुबह शुरू हुइ सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ समाप्त हो गइ है। सुरक्षाबलों ने यहां मौजूद हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen के दोनों आतंकवादियों को मार गिराया है। जिला कुलगाम के निपोरा में मारे गए आतंकवादियों के शवों व उनसे बरामद हथियारों को अपने कब्जे में लेने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को खाली कर दिया है। अभी ये मुठभेड़ समाप्त हुइ थी कि शोपियां के मलडूरा जैनपोरा इलाके में एक बाग के पास छिपे कुछ आतंकियों ने सुरक्षाबलों के गश्ती दल पर हमला बोल दिया।
कुलगाम( Kulgam ) से मिली सूचनाओं में बताया गया है कि आज सुबह ही पुलिस को पता चला था कि दो से तीन आतंकी लालन निपोरा में छिपे हुए हैं। उसी समय पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर आतंकियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया। सुबह छह बजे जवानों ने आतंकी ठिकाना बने मकान को घेर लिया। उन्होंने वहां आसपास के मकानाें से ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला। इसके बाद उन्होंने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा। सुरक्षाबलों ने स्थानीय बुजुर्गों और मस्जिद के इमाम से भी आतंकियाें के लिए अपील भी करायी।
कुलगाम ( Kulgam ) में जिस समय मुठभेड़ चल रही थी, उसी दौरान पुलवामा (Pulwama) के गुलाब बाग लारीबल त्राल में सेना की 44 आरआर व पुलिस के एक संयुक्त कार्यदल ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि आतंकियों को सुरक्षाबलाें की आमद की भनक लग गई थी। वे अपने ठिकाने से बाहर निकल खेतों के पास छिप गए। जैसे ही जवान वहां पहुंचे, आतंकियों ने उन पर फायर कर दिया। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया, लेकिन आतंकी भाग निकले।
इसी दौरान शोपियां ( Shopian ) के मलडूरा इलाके में भी सुबह 10 बजे के करीब सुरक्षाबलों के गश्ती दल पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। जवान इस हमले में बच गए। उन्होंने उसी समय जवाबी कार्रवाई की। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से गोलियां चली, लेकिन आतंकी सुरक्षित बच निकले। आतंकियों के भाग निकलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका चारों तरफ से घेर लिया। सेना की 44 आरआर, 1 आरआर, सीआरपीएफ की 178वीं वाहिनी और जम्मू कश्मीर पुलिस विशेष अभियान दल एसओजी के जवानों ने घर-घर तलाशी ली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?