गलवान घाटी (Galwan Valley) में 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद केंद्र सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है।अगर सीमा (LAC) पर चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों की जान खतरे में डालते हैं तो भारतीय सेना (Indian Army) फायरिंग करने से नहीं चूकेगी।
भारतीय सेना (Indian Army) ने चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर हथियार न ले जाने के नियमों में बदलाव किया है। सेना ने फील्ड कमांडरों को ‘असाधारण’ परिस्थितियों में हथियार (बंदूक) के उपयोग की अनुमति दी है। जानकारो ने बताया कि दोनों देशों के बीच हुए करार के नियमों को बदल दिया गया है और फील्ड कमांडरों को सैनिकों को आदेश देने के लिए असाधारण परिस्थितियों मेंहथियार(बंदूक) का उपयोग करने का आदेश दिया गया है।पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा था कि जमीन पर स्थिति से निपटने के लिए सेना को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। भारतीय पक्ष को पूर्वी लद्दाख में तनाव को कम करने के लिए कोर कमांडर स्तर पर प्रस्तावित वार्ता के दौरान चीनी सेना के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने की उम्मीद है। भारत और चीन यानी दोनों पक्षों द्वारा 1996 और 2005 में हस्ताक्षर किए गए सीमा समझौतों के अनुसार एक-दूसरे पर गोली नहीं चलाने का करार है।
बता दें कि पिछले दिनों चीनी और भारतीय सैनिकों (Indian Army) के बीच पैट्रोलिंग पॉइंट 14 के पास गलवन घाटी (Galwan Valley) में (LAC) खूनी झड़प हो गई थी। झड़प के दौरान 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और कई चीनी सैनिक भी मारे गए और हताहत हुए थे। झड़प के बाद चीन ने अपनी पोस्ट वहां से हटा ली थी।
गौरतलब है कि अभी हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय सैनिकों (Indian Army) ने हथियार क्यों नहीं प्रयोग किए इस पर सवाल किया था। जिसके जवाब में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि सीमा पर सभी भारतीय जवान हथियारों से लैस होते हैं। यहां तक कि पोस्ट छोड़ने के दौरान भी भारतीय जवान हथियारों के साथ होते हैं। बीते 15 जून को हुई घटना का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा था कि उस दिन भी हमारे जवान निहत्थे नहीं थे। हमारे जवान साल 1996 और 2005 में चीन के साथ हुए समझौते के तहत गोला बारूद का इस्तेमाल नहीं करने को मजबूर थे। बता दें कि 1996 देवेगौड़ा और 2005 में मनमोहन सिंह की सरकारें थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?