जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में आंतकवाद के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। श्रीनगर (Srinagar ) और शोपियां (Shopian ) जिलों में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों मार गिराया। श्रीनगर के ज़दीबल इलाके में 3 आतंकी जबकि शोपियां में एक आतंकी मारा गया। शोपियां जिले 13 दिन में के भीतर सेना ने ताबड़तोड़ ऐक्शन दिखाते हुए 22 आतंकियों (22 Terrorists ) को अलगअलग एनकाउंटर ( Shopian Encounter ) में मार गिराया है।
श्रीनगर (Srinagar ) के जूनीमार ज़दीबल इलाके में रविवार सुबह से जारी ऑपरेशन खत्म हो गया है। सुरक्षा बलों ने एक मकान में छिपे तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। दो की पहचान कर ली गई है। उनकी पहचान भरथना (श्रीनगर) के शकूर फारूक लंगू और बिजबेहरा के शाहिद अहमद भट के रूप में की गई है। तीसरे आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। ये सभी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और इस्लामिक स्टेट से जुड़े थे।
उधर,जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इन आतंकियों के सफाए के साथ ही इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि 4 प्रमुख आतंकी संगठनों के चीफ का 4 महीने में सफाया हो गया है। जम्मू-कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि 4 महीने में लश्कर-ए-तैयबा ,जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) , हिज्बुल मुजाहिदीन और अंसार गजवत-उल हिंद के सरगना मारे गए।
आईजी ने बताया कि श्रीनगर Srinagar में जिन आतंकवादियों को मारा गया है, वे लोकल टेररिस्ट थे। ऑपरेशन के दौरान वे छिपने के लिए एक मकान में दाखिल हो गए थे। हमने यहां के कुछ सम्मानित लोगों से कहा कि वे आतंकवादियों को समर्पण करने के लिए कहें। लेकिन, आतंकवादियों ने उनकी बात मानने की बजाय ग्रेनेड से सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें एनकाउंटर में मार गिराया गया।
शोपियां (Shopian ) एनकाउंटर आतंकवादी कुलगाम ( Kulgam ) के लर्कीपोरा इलाके के बागों में छिपे हुए थे, जो शोपियां-कुलगाम की सीमा पर है। आतंकवादियों को पहले सरेंडर करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। संयुक्त दल ने जवाबी हमला किया जिसमें आतंकी मारा गया। दक्षिण कश्मीर में यह 11 वीं मुठभेड़ है और कुछ शीर्ष कमांडरों सहित अब तक लगभग 36 आतंकवादी मारे गए हैं।
बीते 13 दिनों में सुरक्षाबलों ने शोपियां (Shopian ) के विभिन्न हिस्सों में 22 आतंकियों को मार गिराया है। पांच आतंकी शुक्रवार को मारे गए।शोपियां में चंद पुराने आतंकी रह गए हैं जो अब अपनी जान बचाने लिए वादी के अन्य जिलों में छिपने के लिए भाग रहे हैं। दक्षिण कश्मीर में आतंकी संगठनों पर लगाम लगाने के लिए ही दक्षिण कश्मीर में ऑपरेशन ‘स्वीट एप्पल बाइट’ चलाया जा रहा है। यह अभियान आतंकरोधी अभियान का ही हिस्सा है। यह ऑपरेशन ऑल आउट के तहत जारी जैकबूट के अगले चरण ‘स्वीट एप्पल बाइट’ का नतीजा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?