उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के एटा (Etah ) जिले में में शुक्रवार की शाम एक निर्माणाधीन पुल (bridge collapses) गिरने के मामले पर राज्य सरकार सख्त कार्यवाही की है ।इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं।पुल निर्माण में लापरावाही बरतने वाले के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एनएच 91 पर छछैना फ्लाईओवर हादसे में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के जीएम-डिप्टी जीएम व पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech Limited ) के जीएम और प्रोजेक्ट मैनेजर को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं शटरिंग ठेकेदार, हाइड्रा का चालक और फोरमैन सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( National Highways Authority of India) अलीगढ़ (Aligarh ) के जीएम सुनील जिंदल और डिप्टी जीएम पीपी सिंह, पीएनसी के जीएम विमल कुमार और प्रोजेक्ट मैनेजर अमित भाटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं छछैना पुल निर्माण के ठेकेदार त्रिलोक चंद्र जैन, सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह, फोरमैन अब्दुल कयूम और हाइड्रा चालक मनवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कंपनी की ओर से सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई। रूट डायवर्जन के लिए लाल-हरी झंडी लेकर गार्ड्स तक नहीं लगाए गए। एनएचएआई के दोनों अधिकारियों को थाने में ही रात काटनी पड़ी। शनिवार को शाम 4 बजे उन्हें छोड़ा गया। इंस्पेक्टर मलावन प्रवीन कुमार ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ भी एफआइआर दर्ज है इसलिए पूछताछ के लिए एनएचएआई व पीएनसी के अधिकारियों को रोक लिया गया था, गंभीरता से पूछताछ और जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एटा (Etah ) पुल हादसे में शनिवार को डीएम सुखलाल भारती ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा को जांच सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।
एटा (Etah ) जिले में एनएच 91 पर जीटी रोड पर अलीगढ़ और मैनपुरी बाइपास के समीप यह पुल छछेना नहर पर बन रहा है। इसका निर्माण कार्य करीब दो साल पहले शुरू हुआ था। बताया गया है कि शुक्रवार को पुल पर बीम डाला जा रहा था, तभी यह हादसा (bridge collapses) हो गया। पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech Limited ) आगरा की कंपनी इसका निर्माण करा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?