
जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन आज भी जारी रहा , पुलवामा (Pulwama) में मंगलवार को भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। हालांकि, यहां आतंकियों से लड़ते हुए सीआरपीएफ(CRPF ) के जवान सुनील काले शहीद हुए हैं।शहीद सुनील कोल्हापुर के रहने वाले हैं।
पुलवामा (Pulwama) के बांदजू इलाके में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों (2 Terrorists) को मार गिराया। दोनों आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब यह पुष्टि हो गई कि यहां और कोई आतंकी मौजूद नहीं है तो सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकवादियों के शव व उनसे बरामद हथियार गोलाबारूद जब्त कर इलाके को खाली कर दिया। मारे गए आतंकवादियों की अभी तक पहचान जाहिर नहीं की गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी पुलवामा(Pulwama) के बंदजू गांव में छुपे हुए हैं और किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम तैयार की और बांदजू गांव को घेर लिया।गांव में जैसे ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया वैसे ही आतंकी एक घर में छुपकर फायरिंग करने लगे। गोली चलने की आवाज सुनते ही भारतीय जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर तक दोनों ओर से चली फायरिंग में दो आतंकियों को मार गिराया गया। क्रॉस फायरिंग में सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल सुनील काले घायल हो गये। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसने इलाज के दौरान जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। बता दें कि दो दिन पहले श्रीनगर (Srinagar ) के जादिबल इलाके में मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?