हर साल की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा( Jagannath Puri Rath Yatra ) निकाली जा रही है, लेकिन कड़ी शर्तो के साथ।भक्तों की अनुपस्थिति में पहली बार भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा मंगलवार को शुरू हुई। इस दौरान पुजारियों ने मंगलवार भोर में मंगल आरती का आयोजन किया। शंखनाद की ध्वनि, झांझ और ढोलक की थाप के साथ मंदिरों से देवताओं को रथ पर बिठाकर यात्रा की शुरुआत की गई। तीनों देवताओं को तीन पारंपरिक तौर पर बने लकड़ी के रथ- नंदीघोसा (जगन्नाथ के लिए), तलाध्वजा (बलभद्र के लिए) और देवदलन (सुभद्रा के लिए) पर बिठा कर ले जाया गया।जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के दौरान पुरी के राजा गजपति महाराज ने सोने के झाडू से सफाई करके ‘छेरा-पहंरा’ की रस्म अदा की। सुप्रीम कोर्ट ने कल कुछ प्रतिबंधों के साथ कोरोना वायरस महामारी के बीच वार्षिक रथ यात्रा को आयोजित करने की अनुमति दी है। सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) के आदेश के मुताबिक 500 से अधिक लोगों को रथ खींचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रथ यात्रा, के दौरान पुरी (Puri Rath Yatra -2020) शहर में रात आठ बजे से कफ्र्यू लागू रहेगा। इस दौरान लोग अपने घरों में ही रहंगे।अधिकारियों ने बताया कि नौ दिवसीय उत्सव के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल के 50 से कई अधिक दस्ते (एक दस्ते में 30 कर्मी हैं) तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी लगाए गए हैं। पुरी के सभी प्रवेश बिंदू भी सील कर दिए गए हैं।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ( Naveen Patnaik ) ने भुवनेश्वर के अपने दफ्तर से जगन्नाथ रथ यात्रा का लाइव प्रसारण देखा। इसके साथ ही उन्होंने रथ यात्रा विशेष अंक के साथ राज्य सरकार की उत्कल प्रसंगा मैगज़ीन का भी विमोचन किया।
दुनिया भर में प्रसिद्ध है यह जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा ( Jagannath Puri Rath Yatra ) भगवान विष्णु के अवतार भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ जगन्नाथ पुरी मंदिर में रथयात्रा आयोजित होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को रथयात्रा निकाली जाती है। यह रथयात्रा न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है। जगन्नाथ पुरी का मंदिर भारत के चार पवित्र धामों में आता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?