बिहार,(Bihar ) उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) और झारखंड (Jharkhand) में गुरुवार को बिजली गिरने से 112 लोगों की जान चली गई। सबसे ज्यादा 85 मौतें बिहार में हुईं। उत्तर प्रदेश में 23 और झारखंड में 4 लोगों की जान गई।
बिहार (Bihar ) में गुरुवार का मौसम लोगों पर काल बनकर टूटा है।बिहार (Bihar ) में आज वज्रपात से 85 लोगों की मौत हो गई है, वहीं काफी लोग झुलस गए हैं। इनमें से केवल पूर्व बिहार में 22 तथा उत्तर बिहार में 25 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई है। मौत का यह आंकड़ा देर रात तक बढ़ भी सकता है।85लोगों की दर्दनाक मौत के अलावा अलावा एक बच्ची और महिला समेत कई लोग बिजली की चपेट में आ गए और झुलस कर घायल हो गए हैं। मृतकों में ज्यादातर लोग खेत में काम करने के दौरान वज्रपात का शिकार हो गए।भारी बारिश के बीच वज्रपात ने मधुबनी जिले में दो परिवारों को उजाड़ दिया। यहां घोघरडीहा में खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की मौत बिजली गिरने से हो गई। वहीं, फुलपरास में एक ही परिवार के पिता, पुत्र व बहू की दर्दनाक मौत हो गई। बिहार (Bihar )में वज्रपात से गोपालगंज में 13, पूर्वी चंपारण में पांच, सीवान में छह, दरभंगा में पांच, बांका में पांच, भागलपुर में छह, खगड़िया में तीन, मधुबनी में आठ, पश्चिम चंपारण में दो, समस्तीपुर में एक, शिवहर में एक, किशनगंज में दो, सारण में एक, जहानाबाद में दो, सीतामढ़ी में एक, जमुई में दो, नवादा में आठ, पूर्णिया में दो, सुपौल में दो, औरंगाबाद में तीन, बक्सर में दो, मधेपुरा में एक और कैमूर में दो लोगों की मृत्यु हुई है।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया में 9, प्रयागराज में 6, अंबेडकरनगर में 3, बाराबंकी में 2, कुशीनगर, फतेहपुर, उन्नाव, बलरामपुर में 1-1 लोगों की जान गई। झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले में बिजली की चपेट में आने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।
इसके साथ ही उत्तर बिहार सहित कई जिलों में आज काफी तेज बारिश हुई और आंधी-तूफान भी आया। मौसम विभाग ने पहले ही आज और कल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार गुरुवार को अररिया और किशनगंज जिले को रेड जोन में रखा है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा को ऑरेंज जोन में रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट के जरिए अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार (Bihar )और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला। राज्य सरकारें तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हैं। इस आपदा में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।
बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन का दुखद समाचार मिला। राज्य सरकारें तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी हैं। इस आपदा में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2020
बिहार (Bihar )के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने इतनी बड़ी तादाद में जानमाल की क्षति के बाद शोक जताया है और सभी मृतकों के घर वालों के लिए 4-4 लाखरुपये मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम नीतीश ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें और राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से दिए जा रहे निर्देशों का पालन करते रहें।
मानसून की लगातार बनी सक्रियता से उत्तर बिहार में जून में बारिश के पिछले सात वर्ष का रिकार्ड टूटने के कगार पर है। अभी पांच दिन बाकी हैं और अबतक 197 एमएम औसत बारिश हो चुकी है। अगले 29 जून तक भारी बारिश के आसार हैं जिसमें अनुमानत: 50 से 60 एमएम तक औसत वर्षा हो सकती है। इससे पहले 2013 में जून में 299.3 एमएम औसत बारिश हुई थी। जबकि सामान्य बारिश जून में औसतन 164 एमएम माना गया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत