आगरा( AGRA) में चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना का कहर लगातार जान ले रहा है, स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अब तक 85 संक्रमितों की मौत ( DeathsToll 85) हो चुकी है । आगरा में संक्रमित पहले से कम मिल रहे हैं लेकिन मृतक संख्या बढ़ती जा रही हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 1180 पहुंच गया है। प्रतिदिन अब दो संक्रमित की मौत हो रही है मरीजों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है गुरुवार दो और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई जिसमे एक 50 वर्षीय पुरुष व एक 58 वर्षीय महिला है।
मार्च से लेकर मई तक के मुकाबले मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जबकि संक्रमित पहले से कम मिल रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है? जब मरीज कम मिल रहे हैं तो मृतक संख्या तेजी से क्यों बढ़ रही है ,ये आंकड़े जिला प्रशासन ने ही जारी किए हैं। मई के शुरू में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी, तब मौतें कम हो रही थी। इसके बाद जैसे-जैसे नए मरीज मिलना कम होता गया, वैसे-वैसे मृतक संख्या बढ़ती गई।
आगरा( AGRA) में एक अप्रैल से लगातार चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जिसे दिन संक्रमित न मिला हो। अब स्थिति और चिंताजनक होती जा रही है, क्योंकि संक्रमितों के साथ मरने वालों के आंकड़े में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। आगरा उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां सबसे ज्यादा 85 मौतें हो चुकी हैं। इनमें 25 मरीजों ने 70 दिन में दम तोड़ा था। इसके बाद 42 दिनों में 60 की जान चली गई। वहीं, जिले में 23 जून तक 1160 लोग कोरोना संक्रमित ( tests +ve) मिले हैं। जिले मे 85 मौतों ( DeathsToll 85 ) के बाद भी हालातों को संभालने की योजना नहीं बन सकी है। तीन माह बीत जाने के बाद अभी कागजी योजनायें ही बन रही है सबकुछ भगवान भरोसे चल रहा है ।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत