जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन आज भी जारी रहा ,पुलवामा (Pulwama) त्राल (Tral) में शुक्रवार सुबह भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों ( 3 Terrorists) को मार गिराया गया है। एनकाउंटर में हिज्बुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen ) के टॉप कमांडर कासिम शाह उर्फ जुगनू का भी खात्मा हो गया है। मोहम्मद कासिम शाह उर्फ जुगनू के साथ ही बासित अहमद पारे और हारिस मंजूर भट को भी मार गिराया गया है।
बता दें कि सुरक्षाबलों को गुरुवार को पुलवामा (Pulwama) जिले के त्राल (Tral) के चेवा उल्लर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी।
जवाबी कार्रवाई करने से पहले जवानों ने आतंकियों से समर्पण करने के लिए कहा। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी रही। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। हालांकि रात में अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया था। सुबह एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तीन आतंकियों ( 3 Terrorists) को मार गिराया। वहीं दो जवानों के घायल होने की भी सूचना है। प्रवक्ता ने बताया कि मठभेड़ स्थल से बलों ने अब तक दो क्लाशनिकोव (एके) राइफलें बरामद की हैं।सुरक्षाबल ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। तीनों आतंकवादियों ( 3Terrorists) के शवों और उसके हथियारों को अपने कब्जे में लेने के बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन समाप्त कर इलाके को खाली कर दिया।
इससे पहले गुरुवार की सुबह सोपोर ( Sopore) में गुरुवार सुबह भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों ( 2 Terrorists) को मार गिराया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?