उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board ) के दसवीं और बारहवीं की परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी किया गया। इस बार यूपी बोर्ड 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में 83.31 फीसद और इंटरमीडिएट में 74.63 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के नतीजों में बागपत जिले का बोलबाला रहा है। दोनों ही कक्षाओं के टॉपर बागपत के बाड़ौत के एक ही स्कूल के हैं। हाईस्कूल में बाड़ौत की रिया जैन (Riya Jain) ने 96.67 फीसदी अंक हासिल करके टॉप किया है तो इंटरमीडिएट के नतीजों में अनुराग मलिक (Anurag Malik ) को सबसे ज्यादा 97 फीसदी अंक मिले।
श्री राम एसएम इंटर कॉलेज बड़ौत के दोनों ही स्टूडेंट ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे राज्य में यूपी बोर्ड (UP Board ) 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को पीछे छोड़कर अपने अपना, परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है।यूपी बोर्ड 10वीं में 79.88 प्रतिशत लड़के और 87.29 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं। लड़कों के मुकाबले उत्तीर्ण होने वाली लड़कियों का प्रतिशत अधिक यानी 7.41 प्रतिशत ज्यादा है।12वीं में लड़कों का पास प्रतिशत 63.88 रहा जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 81.96 रहा।
बता दें कि साल यूपी बोर्ड (UP Board ) 2020 में कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से तीन मार्च 2020 के बीच और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी 2020 से 6 मार्च 2020 के बीच आयोजित हुई थी। वहीं इस वर्ष 50 लाख से अधिक बच्चों ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में भाग लिया। इनमें 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इंटरमीडिएट और करीब 27 लाख हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं हैं।
रिया जैन बड़ौत के श्रीराम इंटर कॉलेज की छात्रा है। वहीं अनुराग मलिक भी श्रीराम कॉलेज का ही छात्र है। अनुराग मलिक ने 97 प्रतिशत के साथ इंटरमीडिएट में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। खास बात यह है कि इसी स्कूल की तनु तोमर ने पिछले साल पूरे प्रदेश में इंटरमीडिएट में टॉप किया था।
इंटर टॉपर अनुराग का कहना है कि मुझे उम्मीद थी कि मैं टॉप करूंगा। रोज 15 घंटे पढ़ाई करता था। जब तक टारगेट पूरा नहीं होता था तो पढ़ाई करता था। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने पूरा सपोर्ट किया है। मेरे स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया है। अनुराग के पिता की छोटी सी इलेक्ट्रिक की दुकान है। वहीं रिया का कहना है कि वह पीएचडी करना चाहती है और टीचर बनना चाहती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?