आगरा( AGRA) के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे दलित चिंतक एंव डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Agra University) के प्रोफेसर आरके भारती(R K Bharti)पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। फायरिंग में प्रोफेसर को तीन गोलियां लगी हैं। पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है।टेढ़ी बगिया निवासी प्रोफेसर आर के भारती (R K Bharti) डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr Bhimrao Amedkar University ) के समाज विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरके भारती 100 फुटा रोड पर सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग में प्रोफेसर भारती(R K Bharti) को तीन गोलियां लगी हैं। दो गोली पेट में लगी और एक पैर में। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल प्रोफेसर आर के भारती(R K Bharti) को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
कुछ देर बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। पूर्व में प्रोफेसर का झगड़ा हुआ था। घटनास्थल पर पहले भी गोलीकांड हो चुके हैं। तीन साल पहले एक सिपाही की हत्या इसी स्थान पर की गई थी।
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एक फैक्टरी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर नीले रंग की अपाचे बाइक से टेढ़ी बगिया की ओर जाते दिख रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?