प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित किया। वे सिर्फ 16 मिनट बोले। यह कोरोना के दौर में उनका अब तक का दूसरा सबसे कम समय का राष्ट्र के नाम संदेश रहा। उन्होंने इस दौर में सबसे छोटा 12 मिनट का संदेश 3 अप्रैल को दिया था।
पीएम मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को अपने संबोधन में कहा कि देश हो या व्यक्ति, समय पर फैसले लेने से, संवेदनशीलता से फैसले लेने से, किसी भी संकट का मुकाबला करने की शक्ति बढ़ जाती है। इसलिए, लॉकडाउन होते ही सरकार, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लेकर आई। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करत हुए गरीबों को नवंबर तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana ) के तहत 80 करोड़ लोगों मुफ्त राशन मुहैया कराने की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों का समय खर्च भी बढ़ाता है। फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दिवाली और छठ पूजा तक, यानी नवंबर के आखिरी तक कर दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार को हर महीने पांच किलो गेहूं या चावल औऱ एक किलो चना दिया जाएगा। इसमें 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। पिछले महीने का खर्च भी जोड़ दें तो करीब 1.5 लाख करोड़ हो जाता है।”अब पूरे भारत के लिए एक राशन-कार्ड की व्यवस्था भी हो रही है यानि एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड (‘one nation one ration card’)। इसका सबसे बड़ा लाभ उन गरीब साथियों को मिलेगा, जो रोज़गार या दूसरी आवश्यकताओं के लिए अपना गांव छोड़कर के कहीं और जाते हैं।”
पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा कि “आज गरीब को, ज़रूरतमंद को, सरकार अगर मुफ्त अनाज दे पा रही है तो इसका श्रेय दो वर्गों को जाता है। पहला- हमारे देश के मेहनती किसान, हमारे अन्नदाता। और दूसरा- हमारे देश के ईमानदार टैक्सपेयर। आपने ईमानदारी से टैक्स भरा है, अपना दायित्व निभाया है, इसलिए आज देश का गरीब, इतने बड़े संकट से मुकाबला कर पा रहा है।मैं आज हर गरीब के साथ ही, देश के हर किसान, हर टैक्सपेयर का ह्रदय से बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं, उन्हें नमन करता हूं।”
पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा कि लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान, नियमों का सख्ती से पालन किया जाता था। अब सरकार, स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को फिर से इसी तरह की सावधानी दिखानी होगी। हमें कंटेनमेंट जोन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी को मानदंडों का उल्लंघन हुए देखते हैं, तो उन्हें ऐसा न करने के लिए कहें।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना(PM Garib Kalyan Anna Yojana ) का नवंबर तक विस्तार किए जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) के फैसले को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ( Bjp President J P Nadda ) ने दूरदर्शी बताया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने मंगलवार को कहा कि यह कदम गरीबों के उत्थान के लिए मोदी सरकार की कटिबद्धता को दर्शाता है। बता दें कि गरीब कल्याण पैकज के तहत अप्रैल 2020 से शुरू की गई इस योजना पर नवंबर 2020 तक लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
उन्होंने योजना के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘देश के 80 करोड़ गरीबों के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच महीनों तक जारी रखने का प्रधानमंत्री का दूरदर्शी निर्णय स्वागत योग्य कदम है, जो गरीबों के उत्थान के लिए उनकी कटिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?