जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir) आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन जून में जारी रहा, इस महीने जून में 18 एनकाउंटर में 51 (51 Terrorists) आतंकी मार गिराये। आज फिर अनंतनाग ( Anantnag ) जिले के वघामा इलाके में मंगलवार सुबह भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों (Terrorists) को मार गिराया गया है। इस महीने जून में 18 एनकाउंटर में 51 (51 Terrorists) आतंकी मारे जा चुके हैं।
जून माह का 18वा एनकाउंटर अनंतनाग ( Anantnag ) जिले के वघामा इलाके में हुआ, मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। फिलहाल पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षाबलों और पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों के मारे जाने के बाद उनकी पहचान की गई। सुरक्षाबलों ने बताया कि जिन दो आंतकियों को मारा गया है वे हमले की बड़ी योजना बना रहे थे। मारे गए आतंकियों में से एक वही था जिसने 26 जून को सीआरपीएफ की पेट्रोल पार्टी पर हमला किया था। ये हमला पदशाही बाग में हुआ था जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और 5 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। उसी दिन पुलिस ने हमलावर आतंकी की पहचान कर ली थी और उसका नाम जाहिद डास बताया था।
सुरक्षाबल अब आतंकियों को खोज-खोजकर ढेर कर रहे हैं। आतंकियों को छिपने की जगह तक नसीब नहीं हो रही है। आतंकियों की मूवमेंट की सूचना मिलने के चंद घंटों में ही दहशतगर्दो का काम तमाम कर दिया जा रहा है। यह कश्मीर को आतंक मुक्त बनाने का अभियान है। सुरक्षा बलों की सफलता का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि इस साल सिर्फ जून महीने में हीतकरीबन रोजाना अलग अलग इलाकों में एनकाउंटर के जरिए आतंकी ढेर किए जा रहे हैं।इससे पहले अनंतनाग( Anantnag ) के खुलचोहर इलाके में सोमवार सुबह भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों ( 3 Terrorists) को मार गिराया गया था।।मारे गए आतंकवादियों में हिज्बुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen ) का कमांडर मसूद व लश्कर आतंकी तारिक खान, नदीम शामिल हैं। इस महीने 18 एनकाउंटर में अब तक 51 आतंकी(51 Terrorists) मारे जा चुके हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?