वृंदावन (Vrindavan) स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) में अभी भक्त ठाकुरजी के दर्शन नहीं कर सकेंगे। दर्शनों की आस लगाए बैठे भक्तों को कुछ और इंतजार करना होगा। मंदिर प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 31 जुलाई तक मंदिर के पट बंद रखने का फैसला लिया है।
अनलॉक 1 के दौरान प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के तहत श्रीबांके बिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) प्रबंधन ने दर्शन आम भक्तों के लिए पांच जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया था। यह अवधि खत्म होने से पहले ही एक बार फिर प्रबंधन ने मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए न खोले जाने का निर्णय लिया है। मंगलवार शाम को किया गया यह फैसला 31 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।
श्रीबांके बिहारी मंदिर (Banke bihari Temple ) प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि 31 तक श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के दर्शन नहीं होंगे। नियमित पूजन सेवा चलती रहेगी।पट बंद होने के दौरान ठाकुर जी की नित्यायनी भोग, राग, सेवा, पूजा का क्रम पूर्व की भांति अनवरत उस दिन के सेवायत गोस्वामीजन द्वारा किया जाता रहेगा। संबंधित सेवायत गोस्वामी के साथ मंदिर के आवश्यक कर्मचारी ही मंदिर में रहेंगे।
वहीं वृंदावन (Vrindavan) के सप्त देवालयों में शामिल राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर, मदन मोहन, गोविंद देव, गोपीनाथ व गोकुलानंद मंदिर भी 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। उधर, बरसाना के श्रीजी मंदिर के पट भी फिलहाल अभी खोलने का फैसला नहीं लिया गया है। मंदिर के रिसीवर डॉ. कृष्ण मुरारी गोस्वामी ने बताया कि अभी मंदिर अग्रिम आदेशों तक नहीं खुलेंगे।
महावन के चौरासी खंभा और नंदभवन मंदिर को भी नहीं खोला जाएगा। मुड़िया पूर्णिमा को देख गोवर्धन के सभी मंदिर 8 जुलाई तक पहले ही बंद हैं। उधर, कोकिलावन के शनिदेव मंदिर के महंत प्रेमदास महाराज ने बताया कि बिहारी जी के पट खुलने के बाद ही शनिदेव मंदिर खुलेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?