
जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir) आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन आज भी जारी रहा।कुलगाम ( Kulgam ) के आरा इलाके में शनिवार दोपहर बाद से जारी इस मुठभेड़ में अभी तक तीन आतंकवादियों ( 3 terrorists ) को मार गिराया गया है। अब इलाके में एक आतंकवादी के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर अचानक से की गई गोलीबारी में सेना के जेसीओ समेत तीन जवान भी घायल हुए हैं। घायलों को मुठभेड़ स्थल से सुरक्षित निकाल 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इससे पहले राजोरी ( Rajouri) जिले के एक गांव में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। यहां पर भारी मात्रा में हथियार, ग्रेनेड लॉन्चर और गोला-बारूद बरामद हुए।
कुलगाम ( Kulgam ) के आरा इलाके में शनिवार दोपहर से चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी मार गिराया। पिछले 9घंटों में अब तक तीन आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। सुरक्षाबलों के मुताबिक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।
आज कुलगाम ( Kulgam ) सुबह विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने आरा गांव में सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया था। कुछ लोगों ने यहां दो से तीन संदिग्ध आतंकवादियों के देखे जाने की बात कही थी। पुलिस की एसओजी, सीआरपीएफ और सेना की 34आरआर के जवानों ने गांव में पहुंचकर नाके बंदी कर घर-घर की तलाशी लेना शुरू किया। इस दौरान अपने आप को सुरक्षाबलों के बीच घिरा देख आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बावजूद सुरक्षाबलों ने छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने बात नहीं मानी।मुठभेड़ शुरू होते ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। साढ़े तीन बजे के आसपास सुरक्षाबलों ने इलाके में छिपे दूसरे आतंकवादी को भी ढेर कर दिया है। मुठभेड़ की शुरूआत में मारे गए आतंकवादी के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उसके कब्जे से एक एके-47 व गोलाबारूद भी बरामद हुए हैं।
राजोरी ( Rajouri) में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। यहां से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद हुआ है। हथियार और गोलाबारूद बरामद होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देेने की साजिश रच रहे थे।राजोरी ( Rajouri)में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 11 ग्रेनेड, पिस्टल की 14 मैगजीन, दो चीन निर्मित पिस्टल, चीन निर्मित एक ग्रेनेड और एके-47 की 920 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?