
बिहार (Bihar ) में जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है तो वहीं इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav ) ब्रज भूमि मथुरा- वृंदावन ( Mathura-Vrindavan ) जोगी बनकर घूम रहे है ।
बिहार(Bihar ) विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव(Tej Pratap Yadav ) ब्रज में प्रवास पर हैं। वो पिछले कई दिनों से ब्रज में राधाकृष्ण के लीला स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। तेज प्रताप ने ट्विटर पर ‘राधे…राधे’ लिखकर ब्रज भ्रमण का एक वीडियो भी शेयर किया है।
पिछले करीब सात दिनों से तेज प्रताप यादव ब्रज (Tej Pratap Yadav ) में रहकर ही राधाकृष्ण के क्रीड़ा स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। इस बार वो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ब्रज में आए हैं। बिहार में राजद की सरकार बन सके, उसके लिए मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं।
तेज प्रताप धोती कुर्ता पहन और माथे पर वैष्णव तिलक लगाकर साधक वेश में ब्रज भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की जीत की मनोकामना के साथ प्राचीन महादेव मंदिरों में पूजा अर्चना की।
तेज प्रताप(Tej Pratap Yadav ) ने नंदगाव में कई धार्मिक स्थल का भ्रमण किया। इसके बाद ब्रजेश्वर महादेव, आशेश्वर महादेव, यशोदा कुंड, पावन कुंड, वृषभान कुंड, प्रिया कुंड, मोरकुटी, राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्र में गंग राजा द्वारा स्थापित माता अंजनी का मंदिर, झिरका फिरोजपुर स्थित झिरका महादेव मंदिर, वृंदावन के यमुना तट पर जल विहार किया।तेज प्रताप यादव का मन विचलित होता है तो वो ब्रज भृमण पर निकल आते हैं और बिल्कुल साधक रूप में तमाम लीला स्थलों के दर्शन करते हैं।
राधे राधे।। बोलो वृन्दावन बांके-बिहारी लाल की.. जय। pic.twitter.com/VAPqfwwwx6
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 2, 2020


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?