Tuesday, June 23, 2026

Crime, Delhi, INDIA, News, Tamil Nadu

तूतीकोरिन में पिता और बेटे की पुलिस यातना से मौत की अब सीबीआई करेगी जांच, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन

P Jayaraj and his son J Bennicks
P Jayaraj and his son J Bennicks

के तूतीकोरिन (Tuticorin) जिले के संतनकुलम (Sathankulam) में  पुलिस यातना की मौत से पिता-पुत्र की हुई मौत की जांच सीबीआई (  )को सौंपने को लेकर केन्द्र ने एक अधिसूचना जारी की है। राज्य सरकार ने मंगलवार (7 जुलाई) को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर जयराज और बेनिक्स की मौत के मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो   से (  )कराने का अनुरोध किया था।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ”केन्द्र सरकार ने (मामले की जांच सीबीआई को सौंपने संबंधी) एक अधिसूचना अब जारी कर दी है।” हाल में सीबीआई (  )जांच की घोषणा के बाद पलानीस्वामी ने गृह मंत्री को पत्र लिखा था। मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ के निर्देश पर इस समय मामले की जांच सीबी-सीआईडी (अपराध जांच विभाग) कर रही है।

इस मामले में अब तक एक निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।जे बेनिक्स (J Bennicks )और पी जयराज (P Jayaraj ) की क्रमश: 22 और 23 जून को तूतीकोरिन (Tuticorin) जिले की सातनकुलम पुलिस की कथित यातना के बाद मौत हो गई थी। इन दोनों को 19 जून को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों को कोविड-19  ( )  ()   के कारण लागू निषेधात्मक आदेशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

तमिलनाडु ( के तूतीकोरिन (Tuticorin) जिले के संतनकुलम में     पिता-पुत्र की हुई मौत के मामले में सीबी-सीआईडी ने बुधवार (1 जुलाई) को छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद एक पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया था। सीबी-सीआईडी के सूत्रों ने बताया कि मामले में दर्ज प्राथमिकी में से दो उपनिरीक्षकों रघु गणेश और बालकृष्णन, कई कांस्टेबल और फ्रेंडस ऑफ पुलिस प्रकोष्ठ के कई सदस्यों के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ी गई है। (  )

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels