Tuesday, June 23, 2026

INDIA, Indian Army, Jammu & Kashmir, Mission Kashmir, News, Terrorism

#JammuAndKashmir: पुलवामा में आज एक आतंकी ढेर, जवान शहीद,”पुलवामा हमले” की साजिश में एक और आतंकी को एनआईए ने किया गिरफ्तार

Pulwama Encounter
Pulwama Encounter

     आज भी जारी रहा  पुलवामा ( जिले के गोसू इलाके में मंगलवार को भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है।  हालांकि, यहां आतंकियों से लड़ते हुए सेना का एक हो गया है। दूसरी ओर राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए(  ) इसी कड़ी में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एजेंसी ने “पुलवामा हमले” के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।गोसू इलाके मुठभेड़ के बारे में  कश्मीर जोन पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल के जवान इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पूरे इलाके को सील कर लिया है और छिपे हुए अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है। मुठभेड़ में एक सैन्य कर्मी शहीद और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल का एक जवान जख्मी हो गया है।  पुलवामा ( के गोसू इलाके में एक मुठभेड़ शुरू हुई।  कश्मीर जोन पुलिस ने कहा- पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। इस महीने यह तीसरा पुलवामा ( एनकाउंटर है। इससे पहले 4 जुलाई को कुलगाम के अर्राह इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी मारे गए थे। 2 जुलाई को   (के मालबाग में सुरक्षाबलों ने आईएस के 1 आतंकी को ढेर कर दिया था।

घाटी में एक तरफ सेना व सुरक्षाबल आतंकियों का हिसाब बराबर कर रहे हैं तो दूसरी तरफ देश में दहशत फैलाए आतंकियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए(  ) इसी कड़ी में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एजेंसी ने “पुलवामा हमले” के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी एनआईए ने बडगाम के रहने वाले आरोपी मोहम्मद इकबाल राथर को गिरफ्तार किया था।

एनआईए (  )14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पहले ही इस मामले में कई आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। रविवार को इस मामले में एनआईए को एक और कामयाबी हाथ लगी। 5 जुलाई को एक और आरोपी बिलाल अहमद कुचे को गिरफ्तार किया। यह इस मामले में एनआईए (  ) द्वारा अब तक की गई 7 वीं गिरफ्तारी है।इससे पहले पुलवामा हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (  ) ने घटना के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मोहम्मद उमर फारूक के एक और मददगार मोहम्मद इकबाल राथर को गिरफ्तार किया था। उसे एनआईए की विशेष अदालत में पेश करने के बाद उसे पूछताछ के लिए सात दिन की रिमांड पर एनआईए को सौंप दिया गया था।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels