अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh ) में बड़े हमले को अंजाम देने के फिराक में घुसे ‘नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड’ (NSCN-IM) के छह उग्रवादियों (6 terrorists ) को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। मारे गए उग्रवादियों से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। असम राइफल्स द्वारा चलाए गए इस अभियान में एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए इन आतंकियों के पास से चीन (China ) में बने हथियार भी बरामद किए गए हैं।
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh ) के डीजीपी आर. पी. उपाध्याय ने बताया कि असम राइफल्स को खुफिया जानकारी मिली थी कि जनरल क्षेत्र के खोंसा में ‘नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड’ (NSCN-IM) के कुछ उग्रवादी छुपे हुए हैं। इस जानकारी के आधार पर असम राइफल्स और अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने साथ मिलकर सुबह के समय लोंगडिंग (Longding )जिले के एनगिनू गांव (Nginu Village) में खोज अभियान किया। इसी दौरान टीम और एनएससीएन-आईएम (NSCN-IM) उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसी बीच एक झोपड़ी में छिपे 6 उग्रवादियों ने जवानों पर गोली चलाते हुए भागने का प्रयास किया। फायरिंग के बाद सेना और पुलिस की टीमों ने इन उग्रवादियों को इलाके में घेरते हुए बड़े पैमाने पर काउंटर ऑपरेशन शुरू किया।
इस मुठभेड़ में छह उग्रवादी मार गिराए गए, जबकि इस मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ। यह मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। मुठभेड़ स्थल से छह हथियारों के साथ अन्य युद्धक जैसी सामग्री बरामद हुई है।मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से चार एके-47 राइफल्स और दो चीनी एमक्यू( Chinese MQ) बरामद हुई है। इन्हें देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये उग्रवादी किसी बड़ी वारदात को अंदाज देने की योजना बना रहे थे। फिलहाल खोज अभियान जारी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?