शिमला के पंथाघाटी में तिब्बितयन मॉनेस्ट्री के बाहर देशव्यापी चीन (China ) के विरोध में गैर तिब्बत संस्था तिब्बत यूथ कांग्रेस (Tibetan Youth Congress) ने प्रदर्शन किया।हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चीन (China ) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) का पुतला और चीनी झंडा जलाया।
तिब्बत यूथ कांग्रेस (Tibetan Youth Congress) ने चीन (China ) में बने हुए सामान का पूर्ण तरह बहिष्कार करने व एलएसी पर चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने एलएसी पर शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी।
संस्था के अध्यक्ष पेमा दोरजे ने बताया कि तिब्बत यूथ कांग्रेस(Tibetan Youth Congress) का यह प्रदर्शन चीन (China ) में बने सामानों का बहिष्कार आंदोलन है। जो 6 जुलाई को धर्मशाला के मैकलोडगंज से शुरू हुआ था और आज शिमला में इसका समापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चीन अपना सामान हमारे देश में बेचकर जो पैसा कमाता है वह अपनी सेना पर लगाता है जो देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि चीन में बने सामान का पूरी तरह से बहिष्कार करना चाहिए, ताकि वह अपने मंसूबों में कामयाब ना हो सके। दोरजे ने बताया कि चीन ने कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे विश्व से सच्चाई छुपाई, जिसका खामियाजा पूरे विश्व को भुगतना पड़ रहा है आज पूरे विश्व में कोराेना संक्रमण के 70 लाख से अधिक मामले आ चुके हैं, जिसमें से हजारों की संख्या में लोग जान गवां चुके हैं, जिसका जिम्मेदार पूरी तरह से चीन है।
उपमंडल बैजनाथ के बीड़ स्थित तिब्बती कॉलोनी में शुक्रवार को तिब्बती समुदाय को लोगों ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का पुतला फूंका। इस दौरान तिब्बती समुदाय के लोगों ने चीन के सामान के पूर्ण बहिष्कार का प्रण लिया तथा चीन के बने कुछ उत्पादों को भी आग के हवाले किया। इस मौके पर क्षेत्रीय तिब्बत (Tibet) वूमेन एसोसिएशन की अध्यक्ष सेतेन डोलमा व बीड़ तिब्बती यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष लोडेन पॉडेन ने कहा कि तिब्बत(Tibet) में चीन लगातार दमनकारी नीति अपना रहा है। वहां रह रहे तिब्बती लोगों का जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है। अब चीन लगातार पड़ोसी देशों पर भी अपना प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह अधिक दिन नहीं चलेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?