बॉलीवुड ( Bollywood) के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) का परिवार चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना की चपेट में आ गया है। शनिवार को अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कोरोना पाॅजोटिव पाए गए । रविवार उनकी पुत्रवधू अब ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं, जया बच्चन (Jaya Bachchan) का टेस्ट निगेटिव आया हैं ।
दरअसल, पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या का एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आया था, लेकिन अब उनका स्वैब टेस्ट पॉजिटिव आया है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या में कोरोना का कोई लक्षण नहीं था, उन्हें Asymptomatic बताया गया है।हालांकि अभी तक ऐश्वर्या और आराध्या घर पर क्वारंटीन हैं।
बच्चन परिवार के कुल 54 कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 26 होम क्वारंटीन रहेंगे जबकि अन्य 28 लोग परिवार के सदस्यों के डायरेक्ट कॉन्टेक्ट में थे। हाई रिस्क कॉन्टेक्ट होने की वजह से जलसा और जनक बंगले पर इन लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) शनिवार से नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं ।गौरतलब है कि बीते रोज़ अमिताभ बच्चन ने खुद ही एक ट्वीट करके कर इस बात की जानकारी दी थी, कि कोरोना पाॅजोटिव पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) ने भी ट्वीट करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था , “आज मैं और मेरे पिता दोनों ही COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. हम दोनों में हल्के लक्षण होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों को सभी का परीक्षण किया जा रहा है. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं. धन्यवाद”।
“बच्चन परिवार” चाइनीज वायरस कोरोना की चपेट में आने की खबर के बाद अब अभिनेता अनुपम खेर( Anupam kher ) ने एक वीडियो शेयर किया हैं। वीडियो में एक्टर ने जानकारी दी कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं,इसके अलावा उनके भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं, अनुपम खेर का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?