जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन आज भी जारी रहा , सोपोर (Sopore ) में
रविवार तड़के सुबह से भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) के आतंकी उस्मान सहित अब तक तीन को मार गिराया है।
सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर (Sopore ) शहर के रेबन इलाके में मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान रविवार तड़के करीब चार बजे उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।काउंटर ऑपरेशन में सेना ने 3 आतंकी को मार गिराया है, इसके अलावा कुछ अन्य आतंकी अब भी इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीनों आतंकी किसी घटना को करने की फिराक के लिए इलाके में आए थे। लेकिन सुरक्षाबलों को इसकी जानकारी मिली गई थी। जिसके बाद इलाके को घेरा गया था।
दो आतंकियों को मारे जाने के बाद दूसरी ओर से फायरिंग कुछ देर के लिए बंद हो गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो छिपे एक आतंकी ने दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए तीसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया।
आईजी कश्मीर पुलिस विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी (Pakistani LeT terrorist ) उस्मान मारा गया। उस्मान हाल ही में हुए सोपोर हमले भी शामिल था, जिसमें एक सीआरपीएफ जवान और एक नागरिक की मौत हो गई थी। मारे गए आतंकियों के पास से तीन एके 47 राइफल तथा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?