आगरा( AGRA) में चाइनीज वायरस ( ‘Chinese virus’ ) कोरोना का कहर लगातार जान ले रहा है, स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आगरा कोतवाली क्षेत्र के सभी सराफा बाजार ( Bullion market) 19 जुलाई तक बंद रहेंगे। लगातार कोरोना पॉजिटिव ( Corona+ve ) केस निकलने के बाद रविवार को इसे बफर जोन घोषित करते हुए जिला प्रशासन ने यहां रोक लगा दी है। सराफा बाजार ( Bullion market) में नौ व्यापारी संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में 13 से 19 जुलाई तक सभी सराफा बाजार ( Bullion market) में दुकान खोलने पर प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई दुकान खोलता है तो उसके विरुद्ध महामारी फैलाने का मुकदमा दर्ज होगा। उन्होंने इसकी जांच के लिए स्पेशल सर्वे टीम बनाई है। अपर नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम यहां दुकानों पर सर्वे करेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि मंटोला और कोतवाली क्षेत्र के पांच बाजारों को चेतावनी दी जा चुकी है। अगर यहां भीड़ नियंत्रित नहीं हुई, तो अन्य बाजारों में भी प्रतिबंध लग सकता है। रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, फुव्वारा, मुबारक महल, मन:कामेश्वर गली, लुहार लगी क्षेत्र संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील है।
जो दुकानदार मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन नहीं करेगा उसकी दुकान सप्ताह भर के लिए बंद कर दी जाएगी। अगर बाजारों में भीड़ और अधिक कोरोना संक्रमित मिले, तो बाजार को बंद कर दिया जाएगा। दुकानदार भी अपनी दुकान की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
आगरा में रविवार को कोरोना संक्रमण के नौ नए मरीज मिले। इससे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1400 पर पहुंच गया है।अनलॉक-1 के 42 दिनों में कंटेनमेंट जोन की संख्या 83 से बढ़कर 234 हो गई है। इस दौरान 151 नए कंटेनमेंट जोन बने हैं। इनमें 47 सक्रिय जोन व 151 निष्क्रिय कंटेनमेंट जोन शामिल हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत