जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) आंतकवाद के खिलाफ सेना का ताबड़तोड़ ऐक्शन आज भी जारी रहा , अनंतनाग (Anantnag ) में सोमवार सुबह से भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी (Pakistani Terrorist ) सहित अब तक जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के दो आतंकवादियों को मार गिराया है।
आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग (Anantnag ) जिले के श्रीगुफ्वारा इलाके में तड़के घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।उन्होंने बताया कि वहां छुपे आतंकवादियों ने सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी। इसका बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, ‘अनंतनाग (Anantnag ) में सुबह से चल रहे ऑपरेशन में दोनों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि एक स्थानीय आतंकी था, जबकि दूसरा पाकिस्तानी (Pakistani Terrorist ) था। उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।’
मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान नासिर उर्फ शाहबाज उर्फ बाज बाई के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान निवासी है और ‘ए’ श्रेणी का आतंकवादी है। दूसरे आतंकवादी की पहचान नहीं हो सकी है।
सोमवार सुबह शुरू हुए इस ऑपरेशन को सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम के साथ ही पुलिस और सेना की 3 राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।कश्मीर ज़ोन पुलिस के अनुसार दक्षिण कश्मीर के श्रीगुफ्वारा अनंतनाग (Anantnag ) में सोमवार काे सुरक्षाबलाें और आतंकियाें के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला गोली लगने से जख्मी हो गई है।
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर (Sopore ) में रविवार ( कल) सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी (Pakistani Terrorist ) लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-taiba) के आतंकी उस्मान सहित तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 राइफल तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इससे पहले शनिवार को भी नौगाम सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?